हेमिल्टन टी-20 में भारत की हार, न्यूजीलैंड 2-1 से जीता सीरीज

न्यूजीलैंड ने भारत को तीन मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में 4 रन से मात देकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 212 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर भारत को निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 208 रन पर रोक दिया.
भारत के लिए विजय शंकर ने 43 और कप्तान रोहित शर्मा ने 38 रन बनाए. मेजबान टीम के लिए मिशेल सेंटनर और डेरिल मिशेल ने 2-2 दो विकेट लिए.





