हार्ट अटैक से हुआ PM मोदी के भाई प्रहलाद मोदी की पत्नी का निधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े भाई प्रहलाद मोदी की पत्नी भगवती बेन का 55 साल की उम्र में बुधवार निधन हो गया. उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ. भगवती बेन पिछले काफी समय से बीमार थीं और अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती थीं. भगवती बेन का अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा.

प्रहलाद मोदी पीएम नरेंद्र मोदी से उम्र में दो साल छोटे हैं. वह अहमदाबाद में एक किराने की दुकान चलाते हैं. बीते कई समय से वह अपने बड़े भाई के संपर्क में नहीं थे. बीते दिनों उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि पिछले 13 साल में उनकी और नरेंद्र मोदी की काफी कम मुलाकात और बातचीत हुई है.

 प्रहलाद मोदी कई बार मीडिया और लोगों के सामने अपनी राय रखते आए हैं और कई मौकों पर प्रधानमंत्री की योजनाओं का बचाव भी करते आए हैं.

आपको बता दें कि राजनीति में आने से काफी समय पहले ही नरेंद्र मोदी ने अपने परिवार को छोड़ दिया था. ऐसे में उनका अपने परिवार में काफी कम सदस्यों से ही संपर्क रहा है. हालांकि, समय-समय पर वह अपनी मां हीरा बेन से मुलाकात करने घर जाते रहे हैं.

पांच भाइयों में नरेंद्र मोदी से बड़े भाई सोमा मोदी, अमृत मोदी हैं. तीसरे नबंर पर नरेंद्र मोदी और उनके बाद प्रहलाद मोदी और फिर पंकज मोदी हैं.पांच भाइयों के अलावा एक बहन वासंती बेन हैं.

नरेंद्र मोदी की मां हीरा बेन अहमदाबाद में अपने सबसे छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ रहती हैं. पीएम मोदी अक्सर अपनी मां से मिलने उनके ही घर जाते हैं. हाल ही में जब प्रधानमंत्री गुजरात में वोट डालने गए थे, तब भी वह अपनी मां से मिलने गए थे.

Back to top button