हामिद अंसारी को नायडू ने दिया करारा जवाब, कहा- भारत धर्मनिरपेक्षता का…!

देश के नवनिर्वाचित 13वें उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की बात को नकारते हुए गुरुवार को कहा कि भारत धर्मनिरपेक्षता का सबसे अच्छा मॉडल है। नायडू ने आगे कहा कि दुर्भाग्य से अब राजनीति में 3सी- कैश, कास्ट और कम्यूनिटी ने घर कर लिया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में 4 सीएस- कैरेक्टर, कैलिबर, क्षमता और आचरण के वापस आने की बहुत जरूरत है।
बताते चलें कि राज्यसभा से अपनी विदाई पर अंतिम भाषण देते हुए उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने अपरोक्ष रूप से केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा बेहद जरूरी है। इसके अलावा एक दिन राज्यसभा टीवी को दिए एक इंटरव्यू में भी हामिद अंसारी ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया था।
अभी अभी: चीन की धमकी से पीएम मोदी को आया गुस्सा, और…
वरिष्ठ पत्रकार करन थापर के साथ बात करते हुए अंसारी ने कहा था कि देश के मुसलमानों में बेचैनी की भावना और असुरक्षा का बोध है। उन्होंने आगे कहा था कि देश में ‘स्वीकार्यता का माहौल’ खतरे में है। अंसारी ने यहां तक कहा कि उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और मंत्रिमंडल के उनके सहयोगियों के सामने भी असहिष्णुता के मुद्दे को उठाया था। अंसारी ने कहा था कि नागरिकों की भारतीयता पर सवाल किया जाना एक परेशानी पैदा करने वाली सोच है।
अंसारी ने इंटरव्यू में पीट-पीट कर की जाने वाली हत्याओं, घर वापसी जैसे मामलों और तर्कवादियों की हत्याओं को भारतीय मूल्यों के खात्मे जैसा करार दिया। सरकारों पर निशाना साधते हुए अंसारी ने कहा, ये मामले ऐसे थे जिनसे लग रहा था कि अलग-अलग स्तर पर अलग-अलग जगहों पर सामान्य कानून को लागू करने में शासन असमर्थ है।





