हर महीने ₹500 बचाकर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न? देखिए 5 साल के निवेश का पूरा कैलकुलेशन

अगर आप हर महीने सिर्फ ₹500 की बचत कर सकते हैं और सोच रहे हैं कि इसे फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), रिकरिंग डिपॉजिट (RD), या म्यूचुअल फंड (SIP) में लगाना बेहतर रहेगा, तो यह तुलना आपके लिए है। छोटी रकम से भी बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस निवेश विकल्प को चुनते हैं।

₹500 महीने के निवेश पर 5 साल में कितना मिलेगा?
मान लेते हैं कि आप हर महीने ₹500 निवेश करते हैं। यानी 5 साल में आपका कुल निवेश होगा:
मासिक निवेश: ₹500
अवधि: 5 साल
कुल निवेश: ₹30,000

अब देखते हैं कि अलग-अलग विकल्पों में कितना पैसा बन सकता है

FD (अगर हर महीने की राशि FD जैसी ब्याज दर पर जमा हो)
अनुमानित ब्याज दर: 6.5% सालाना
कुल निवेश: ₹30,000
मैच्योरिटी वैल्यू: करीब ₹35,100
अनुमानित ब्याज: करीब ₹5,100

पैसा और भविष्य के लिए पर्सनल ज्योतिषीय मार्गदर्शन — और जानें

RD (Recurring Deposite)
अनुमानित ब्याज दर: 6.5% सालाना
कुल निवेश: ₹30,000
मैच्योरिटी वैल्यू: करीब ₹35,200
अनुमानित ब्याज: करीब ₹5,200
RD में हर महीने पैसा जमा होता है, इसलिए छोटी मासिक बचत के लिए यह FD से अधिक व्यावहारिक विकल्प माना जाता है।

SIP (Mutual Fund)
यदि SIP पर औसतन 12% सालाना रिटर्न मिलता है तो
कुल निवेश: ₹30,000
मैच्योरिटी फंड वैल्यू: करीब ₹41,000 से ₹42,000
अनुमानित फायदा: करीब ₹11,000- ₹12,000
SIP का रिटर्न बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। इसलिए इसमें लाभ ज्यादा हो सकता है, लेकिन जोखिम भी रहता है।

FD, SIP और RD में क्या है अंतर?
एफडी (Fixed Deposite)
एकमुश्त रकम जमा करनी होती है।
ब्याज पहले से तय होता है।
जोखिम बेहद कम है।

आरडी (रिकरिंग डिपॉजिट)
हर महीने तय रकम जमा कर सकते हैं।
निश्चित ब्याज मिलता है।
नियमित बचत करने वालों के लिए बेहतर विकल्प है।

SIP Systematic Investment Plan
हर महीने छोटी रकम से निवेश शुरू किया जा सकता है।
पैसा म्यूचुअल फंड में निवेश होता है।
लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न की संभावना, लेकिन बाजार जोखिम भी रहता है।

किसके लिए कौन-सा विकल्प सही?
अगर आपको सुरक्षित और तय रिटर्न चाहिए तो FD या RD बेहतर विकल्प हैं।
अगर आप 5 साल या उससे ज्यादा समय तक निवेश कर सकते हैं और थोड़ा जोखिम उठा सकते हैं, तो SIP से बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना रहती है।

Back to top button