Women’s Day Special: हर महिला के स्मार्टफोन में होना चाहिए ये एप, जानें क्यों?

बढ़ते अपराधों के कारण अधिकतर महिलाएं रात को घर से बाहर अकेले निकलने से डरती हैं। वहीं जो महिलाएं किसी कंपनी या ऑफिस में काम करती हैं और रात को देर से घर लौटना होता है उनके साथ ही उनकी सुरक्षा की चिंता उनके घरवालों को भी होती है। जो महिलाएं अकेले घर से बाहर रहती हैं या काम के सि​लसिले में उनका बाहर आना – जाना लगा रहता है उन्हें अपने मोबाइल में कुछ खास एप्स को रखने की आवश्यकता होती है। किसी भी मुसीबत में फंसने पर इन एप्स के माध्यम से घरवालों और रिश्तेदारों अलर्ट भेजा जा सकता है। आइए जानते हैं इन एप्स के बारे में …

सर्किलऑफ6 :-

सर्किलऑफ6 एप को डाउनलोड कर इसमें अपने 6 दोस्तों को एड किया जा सकता है और जैसे ही आप इस एप का इस्तेमाल करेंगी, आपकी सही लोकेशन आपके द्वारा एड किए हुए फ्रेंड्स के पास पहुंच जाएगी और वो समझ जाएंगे कि आप किसी खतरे में हैं। 

फाइटबैक :-

कोई नही जानता होगा केले के पत्ते पर भोजन करने के यह कमाल के फायदे, सुनकर नही होगा यकीन

फाइटबैक एप को यूज करने के लिए पेनिक बटन को दबाना पड़ता है और इसके बाद एसएमएस, जीपीएस, लोकेशन मेप्स, जीपीआरएस, ई-मेल के जरिए तथा फेसबुक अकाउंट पर इमरजेंसी मैसेज उन पांच लोगों तक पहुंच जाता है जिसे आपने एड कर रखा है। 

बीसेफ :-

बीसेफ अलार्म आधारित मोबाइल फोन एप है जो एसओएस मैसेज भेजता है।  इस एप की मदद से मात्र एक बटन को दबाकर पहले से फीड नंबर पर घरवालों या रिश्तेदारों को मदद के लिए मैसेज या कॉल भेजा जा सकता है।

 

Back to top button