हर तरह की त्वचा के लिए घर बैठें ऐसे बनाएं एलोवेरा फेस मास्क

‘एलोवेरा’, हिंदी में कहें तो ‘धृतकुमारी’, हमारी त्वचा के लिए एक रामबाण प्राकृतिक दवा की तरह काम करता है। घरों में या खेतों में आसानी से मिलने वाला एलोवेरा अब सिर्फ हमारे भारतीय आयुर्वेद में ही इस्तेमाल नहीं होता, वरन यह चाइनीज हर्बल मेडिकेशन और ब्रिटिश हर्बल प्रेक्टिस का भी बहुत अहम हिस्सा हो चुका है।
इसलिए आज हम यहां आपको एलोवेरा कि सम्पूर्ण जानकारी के साथ यह भी बता रहें है कि आप कैसे घर बैठें इससे बेहतरीन फेस मास्क तैयार कर, त्वचा कि हर पेरशानी से छुटकारा पा सकते है।
स्किन के लिए क्यों चाहिए एलोवेरा . सबसे पहले तो त्वचा की टैनिन, रैशेज, मुहांसे और झुर्रियों के लिए एलोवेरा सबसे अच्छी प्राकृति दवा है। . दूसरा यह कि इससे त्वचा को पूरा पोषण मिलता है, जिससे वह मुलायम होती है।
. तीसरी बात यह कि इससे त्वचा में नमी बनी रहती है।
. चौथा फायद यह होता है कि एलोवेरा त्वचा के बहुत से घावों को ठीक कर सकता है।
. पांचवीं बात यह कि इससे स्किन टोन भी होती है। ताजा एलोवेरा जैल ही इस्तेमाल करें यहां बताएं जा रहें, सभी फेस मास्क रेसिपीज में फ्रेश एलोवेरा जैल ही इस्तेमाल करें। किसी भी तरह के कॉस्मेटिक एलोवेरा यूज करने पर आपको मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलेगा।
साथ ही ताजा एलोवेरा पौधे से पत्ती निकालते हुए कांटों का जरूर ध्यान रखें। चूंकि एलोवेरा में 96 प्रतिशत तक पानी होता है, इसलिए मुमकिन है कि फेस मास्क थोड़ा सा लिक्विड फॉर्म में बनें।
1. एलोवेरा और टी ट्री आॅइल मास्क, (त्वाचा को मॉइश्चराइज करने के लिए) 1 टेबिल स्पून ताजा एलोवेरा जैल 5-8 बूंदे टी ट्री आॅइल बाउल या हथेली में एलोवेरा जैल लेकर उसमें टी ट्री आॅइल मिक्स करें। अब इसे रात भर के लिए चेहरे पर लगाकर रखें।
सुबह उठकर चेहरा पानी से धो लें। आपको होने वाली है माइग्रेन की समस्या, इस बारे में एक दिन पहले ऐसे जानें तुरंत-फुरंत ऐसे बनाएं मीठी-मीठी ‘सेवइयां’ हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए रोजाना करें ये 7 एक्सरसाइज Featured Posts 2. एलोवेरा और खीरा फेस मास्क, ( स्किन से टैन हटाने और सनबर्न कम करने के लिए) 1 छोटा छिला हुआ खीरा
2 टेबिल स्पून फ्रेश एलोवेरा जैल 1 एस्पिरिन टैबलेट 1 बाउल सबसे पहले खीरे की प्यूरी तैयार कर लें। फिर बाउल में एलोवेरा जैल के साथ खीरे की प्यूरी मिलाएं। इसके बाद एक चम्मच में एस्पिरिन टैबलेट लेकर पानी डालकर अच्छे से गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को बाउल वाले मिक्सचर में मिला लें। अब इस तैयार मास्क को 20 मिनिट तक लगाने के बाद अच्छे से साफ कर लें।
3. एलोवेरा, प्यास और ओट्स फेस मास्क, (त्वाचा को साफ करने के लिए) 1/2 कप फ्रेश एलोवेरा जैल 1 टेबिल स्पून सूखे हुए ओट्स 1/2 कप प्याज का रस 1 छोटा बाउल बाउल में सबसे पहले एलोवेरा जैल लेकर, उसमें प्याज का रस मिलाए और सबसे आखिरी में ओट्स मिलाए। अब इस तैयार स्क्रबर से स्किन पर मसाज करें। आपको होने वाली है माइग्रेन की समस्या, इस बारे में एक दिन पहले ऐसे जानें तुरंत-फुरंत ऐसे बनाएं मीठी-मीठी ‘सेवइयां’ हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए रोजाना करें ये 7 एक्सरसाइज Featured Posts
4. एलोवेरा, दालचीनी और शहद का फेस मास्क, (त्वचा को चमकाने और उसे गोरा बनाने के लिए) 1 टी स्पून दालचीनी पाउडर 11/2 आॅग्रनिक शहद 1/2 कप फ्रेश एलोवेरा जैल 1 छोटा बाउल एक बाउल में तमाम चीजों को अच्छे से मिलाकर एक मुलायम पेस्ट बना लें। इसके बाद इससे त्वचा पर मसाज करें और इसे 30 मिनिट तक रखने के बाद पानी से साफ कर लें।
5. एलोवेरा, हल्दी, शहद, दूध और गुलाब जल मास्क,(डेथ स्किन के लिए) 1/2 कप फ्रेश एलोवेरा जैल 1 टी स्पून हल्दी पाउडर 1 टेबिल स्पून आॅर्गेनिक शहद 2 टेबिल स्पून कच्चा दूध 3.5 टी स्पून गुलाब जल 1 छोटा बाउल सबसे बाउल में एलोवेरा जैल लेकर, उसके मुलायम होने तक अच्छे से फैटे। फिर इसमें हल्दी, दूध और गुलाब जल मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। अच्छा रिजल्ट पाने के लिए अब इस तैयार मास्क को त्वचा पर 30 मिनिट के लिए लगाकर रखें।
6. एलोवेरा और मुलतानी मिट्टी, (आॅइली स्किन के लिए) 1/2 कप फ्रेश एलोवेरा जैल 2 टी स्पून मुलतानी मिट्टी 1 टेबिल स्पून आॅर्गेनिक शहद 2 टेबिल स्पून नींबू का रस सबसे पहले एक बाउल में मुलतानी मिट्टी को छोड़कर सभी सामग्री अच्छे से मिक्स कर लें। आखिरी में मुलतानी मिट्टी मिलाकर एक गाढ़ा फेस मास्क तैयार कर लें। अब इस तैयार मिक्चर को चेहरे और त्वचा पर 30 मिनिट लगाकर, गुनगुने पानी से साफ कर लें।
7. एलोवेरा और मैंगो फेस मास्क, (स्किन को जवां बनाने और रिलेक्स करने के लिए) 3 टेबिल स्पून फ्रेश एलोवेरा जैल 1/2 कप मैंगो प्लप, आम मिक्सी में डालकर अच्छे से ग्राइंड किया हुआ। 2 टेबिल स्पून नींबू का रस 1 छोटा बाउल सबसे पहले एक बाउल में आम का गुदा और एलोवेरा जैल मिक्स करके, मुलायम मिक्सचर तैयार कर लें। इसके बाद इसमें नींबू का रस मिलाए और फिर इससे चेहरे और त्वचा पर मसाज करें। करीबन 20 मिनिट बाद चेहरा पानी से धो लें।
8. एलोवेरा और शी बटर फेस मास्क, (मुंहासे के लिए) 3 टेबिल स्पून एलोवेरा जैल 3 टेबिल स्पून शी बटर 2 टेबिल स्पून आॅलिव आॅइल 1 छोटा बाउल बाउल में सबसे पहले एलोवेरा और शी बटर को मिक्स करें। फिर इस मिक्चर में आॅलिव को मिलाए। अब इस तैयार मिक्चर को 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर पानी से अच्छे से साफ कर लें।





