हर छींक अपशगुन नहीं होती, कई बार बन जाता है बिगड़ा हुआ काम

हिंदू-धर्म में कई तरह के शगुन और अपशगुन माने जाते हैं। जैसे कि अगर आप किसी काम के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो आप सबसे पहले शुभ मुहूर्त को जानें फिर उस काम के लिए निकलें। इसके अलावा घर से निकलते समय दही खाएं। इसके साथ ही कई और तरह की बातें भी कही जाती हैं, जैसे कि पीछे से टोके नहीं, अगर ऐसा होता है तो तुरंत घर से न निकलें। इन सब बातों के अलावा छींक को भी अशुभ की श्रेणी में गिना जाता है। हर छींक अपशगुन नहीं होती, कई बार बन जाता है बिगड़ा हुआ काम

इन सब बातों के बीच आपका यह जानना बेहद जरूरी है कि हमेशा छींक अपशगुन नहीं होती। कई बार आपका छींकना दूसरों के काम को शुभ बना देता है। तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं किस वक्त छींकना शुभ होता है और किस वक्त छींकना अशुभ होता है। 
अगर आप खाना खाने बैठने वाले हैं, उसी दौरान आपको छींक आ जाए तो तुरंत खाना शुरू ना करें थोड़ा रुक कर भोजन करें। 
यदि आप किसी काम के लिए बाहर जा रहे हैं और रास्ते में कोई एक बार छींक दे तो अशुभ माना जाता है और अगर कोई एक से ज्यादा बार छीकें मतलब आप जिस काम के लिए जा रहे हैं उसमें आप सफल होगें। 
ऐसे ही अगर आप किसी चीज की खरीदारी कर रहे हैं और उसी वक्त आपको छींक आ जाए तो आपके लिए वह वस्तु बहुत सौभाग्यशाली हो सकती है।  
Back to top button