हर की पौड़ी पर गिरी बिजली, ब्रह्मकुंड के पास हुआ हादसा

ऋषिकेश। उत्‍तराखंड में आसमानी आफत ने एक बार फिर कहर बरपा रखा है। दरअसल हरिद्वार के हर की पौडी पर आकाशीय बिजली गिरने ने काफी नुकसान हो गया है हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हर की पौड़ी पर बिजली गिरने से 80 फीट की दीवार गिर गई। हादसा ब्रह्मकुंड के पास हुआ।

वहीं जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने हर की पौड़ी पर आकाशीय बिजली गिरने की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे प्रकृति के प्रकोप की जगह राज्य व केंद्र सरकार की गलत नीतियों का परिणाम बताया।
परमाध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि सरकार ने गंगा स्नान और गंगा आरती पर रोक लगा रखी है। ठीक इसके उलट जगह-जगह मंदिरों के स्थान पर मदिरालय खोलकर इसे देवभूमि को अपवित्र कर रही है। केंद्र व राज्य सरकार को देश और प्रदेश हित की चिंता नहीं है। वह वोट की राजनीति कर की जनता को गुमराह कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को नियमों और शर्तों के साथ गंगा स्नान व मंदिरों में पूजा का अधिकार श्रद्धालुओं को दें।

Back to top button