हरियाणा में प्री-मानसून ने दी दस्तक, गर्मी से राहत, 2 दिन हो सकती है बारिश

करनाल। हरियाणा में बुधवार को प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है। पूरे प्रदेश में आज बूंदाबांदी हुई, वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक बारिश और बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना भी है। मौसम विभाग इस बारिश को प्री-मानसून बता रहा है, इससे भीषण गर्मी से भी राहत मिली है। किसानों के खिले चेहरे, 12 लाख हेक्टेयर में बुआई शुरू…
हरियाणा में प्री-मानसून ने दी दस्तक, गर्मी से राहत, 2 दिन हो सकती है बारिश
 
– बुधवार की बारिश के बाद रात व दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री की कमी आई है।
– किसानों ने 12 लाख हेक्टेयर में धान की बुआई शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
– वहीं मंगलवार को पूरे प्रदेश में धूल भरी आंधी चली। कई जगह बिजली के खंभे टूट गए, जिससे बिजली प्रभावित हुई।

ये भी पढ़े: खेत में गिरा जलता हुआ उल्कापिंड, धमाका सुन से घरों के बाहर आएं लोग

मानसून में अच्छी होगी बारिश
– मौसम विभाग के डीजी केजी रमेश ने बताया कि मानसून की वर्षा का दीर्धावधि औसत 98 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
– जून से सितंबर के बीच मध्य भारत में इसका औसत 100 प्रतिशत पर पहुंचने की संभावना है। बुधवार को जून के भीतर देश के लगभग सभी स्थानों पर अच्छी बरसात होने लगेगी।
– मानसून के दूसरे चरण में अल नीनो का प्रभाव भी देखने को मिल सकता है, पर इसके कमजोर रहने की संभावना है।
Back to top button