स्वादिष्ट और फायदेमंद है समर में मिल्क शेक
कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
1 केला, 2 चीकू, 1 संतरा, 2 टे.स्पून चीनी, 1/2 लीटर दूध।

विधि :
केले व चीकू को छीलकर टुकड़ों में काट लें।
संतरे को छीलकर उसका जूस निकालकर कप में रख लें।
अब मिक्सर में केला, चीकू, संतरे का रस, दूध और चीनी डालकर शेक बना लें।
थोड़ी सी बर्फ डालकर ठंडा करें और ठंडा सिमर मिल्क शेक गिलास में डालकर तुरंत सर्व करें।





