स्टेडियम में अफरीदी को देख क्रेजी हुए फैन्स, बोलने लगे ‘बूम-बूम’

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने चैंम्पियन ट्राफी के बाद इंडिपेंडेंस कप पर भी कब्जा कर लिया है। पाक टीम ने शुक्रवार रात खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच को उसने 33 रन से जीत लिया। खास बात तो ये रही है कि जब इस मैच को देखने के लिए पाकिस्तान के पूर्व विस्फोटक बैट्समैन शाहिद आफरीदी भी स्टेडियम पहुंचे गए।

सीरीज़ में रिस्ट स्पिनर्स निभाएंगे अहम भूमिका: एशटन एगर

शाहिद आफरीदी को अपने बीच पाकर क्रिकेट फैन्स काफी खुश हो गए। पूरे मैच के दौरान स्टेडियम में बैठे लोग पाकिस्तानी टीम के साथ साथ अफरीदी को भी चीयर करते रहे। उनके लिए क्रेजी फैन्स ‘बूम-बूम’ आफरीदी चिल्ला रहे थे। फैन्स की दीवानगी को देखकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आफरीदी को लेप ऑफ ओनर देते हुए स्टेडियम का राउंड लगाने के लिए कहा। जिसके बाद आफरीदी ने ऑटो में सवार होकर ग्राउंड का चक्कर लगाया और ‘लेप ऑफ ओनर’ लिया।

बता दें कि मैच में पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने 183/4 बनाए थे, जवाब में टारगेट का पीछा करते हुए वर्ल्ड इलेवन की टीम 20 ओवरों में 150/8 रन ही बना सकी।

Back to top button