सोशल मीडिया पर अनुष्का की हमशक्ल ने मचाई सनसनी, फोटो देख कोहली भी हुए कन्फ्यूज

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों अपनी पत्नी अनुष्का संग फुर्सत के पल बिता रहे हैं। हालांकि ऐसा पहली बार हुआ है जब अनुष्का विराट कोहली से ज्यादा ट्रेंड कर रही हैं।सोशल मीडिया पर अनुष्का की हमशक्ल ने मचाई सनसनी, फोटो देख कोहली भी हुए कन्फ्यूज

इसके पीछे की वजह यह है कि अनुष्का शर्मा की एक हमशक्ल की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दोनों को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि असली अनुष्का है कौन?

फैंस को बता दें कि अनुष्का की इस हमशक्ल का नाम जूलिया माइकल्स है, जो एक सिंगर हैं। जूलिया के नैन-नक्श हू-ब-हू अनुष्का शर्मा जैसे हैं।सोशल मीडिया पर अनुष्का की हमशक्ल ने मचाई सनसनी, फोटो देख कोहली भी हुए कन्फ्यूज

हालांकि दोनों के बालों का रंग दोनों की असलियत को बयां करता है। जूलिया माइकल्स को कई लोग अनुष्का की बहन बता रहे हैं। उन्होंने जैसे ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये फोटो अपलोड की, लोग उन्हें अनुष्का शर्मा की कार्बन कॉपी कहने लगे।

जूलिया माइकल्स एक अमेरिकी सिंगर हैं, जो ग्रैमी के लिए नॉमिनेट हो चुकी हैं। हाल ही में सेलेना गोमेज के साथ उनका एक गाना रिलीज हुआ है।

जूलिया माइकल्स की फैन फॉलोविंग भी अनुष्का से कोई कम नहीं है। बॉलीवुड अभिनेत्री की तरह उनके भी सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स हैं।

कई बार लोगों की शक्ल साइड एंगल से काफी मिलती है, लेकिन अनुष्का और जूलिया को किसी भी एंगल से देखने पर अंदाजा लगाना मुश्किल है कौन असली है और कौन नकली है।

सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि दोनों की तस्वीरें देखने के बाद खुद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को नहीं पहचान पाएंगे।

जूलिया के इंस्टाग्राम पर एक मिलियन यानी करीब 10 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

बता दें कि अनुष्का के अलावा इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के भी कई हमशक्ल सामने आए थे।

Back to top button