सेक्स एक्ट में रियल ओर्गेस्म के लिए अपनाए ये 5 चीज़ें….

अक्सर सेक्स के दौरान महिलाएं पार्टनर को खुश करने के लिए फेक ओर्गेस्म करती हैं.  लेकिन आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि महिलाओं और पुरुषों का शरीर अलग-अलग तरीके से बना होता है, लिहाजा महिलाओं को ऑर्गैज्म फील करने के लिए इंटरकोर्स के अलावा भी कई चीजों की जरूरत होती है. संतुष्ट होने का हर महिला का अलग तरीका होता है जिसके बारे में पुरुषों को पता होना चाहिए. ऐसे में अगर आप भी ये 5 काम करेंगे तो आपकी पार्टनर को आसानी से और रियल ऑर्गैज्म फील होगा.

फोरप्ले की अहमियत समझें
अगर आप बिस्तर में जाते ही सीधे पेनिट्रेटिव सेक्स करने लग जाते हैं तो इस बात को समझ लीजिए कि आपकी फीमेल पार्टनर इसे बिलकुल इंजॉय नहीं कर पाएंगी क्योंकि ज्यादातर महिलाओं को ऑर्गैज्म यानी चरम उत्कर्ष तक पहुंचने के लिए फोरप्ले यानी सेक्शुअल ऐक्ट से पहले माहौल बनाने की जरूरत होती है.

जीभ का इस्तेमाल करें
अपनी फीमेल पार्टनर को अधिकतम उत्तेजना और संतुष्टि दिलाने के लिए आपको अपने मुंह और जीभ का कैसे इस्तेमाल करना है. जर्नल ऑफ सेक्स रिसर्च में छपी एक स्टडी की मानें तो स्टडी में शामिल ज्यादातर महिलाओं ने कहा कि ऑरल सेक्स से ही उन्हें बेस्ट ऑर्गैज्म महसूस होता है.

पूछें- क्या अच्छा है, क्या नहीं
अपनी पार्टनर के शरीर पर बेवजह कहीं भी उगलियां फिराने से अच्छा है कि आप पार्टनर से पूछें कि आप जो कर रहे हैं उन्हें वह अच्छा लग रहा है या नहीं या फिर उन्हें क्या पसंद है? अगर पार्टनर आपकी उत्तेजना बढ़ाने में आपकी मदद करती हैं तो इसके लिए उन्हें कॉम्प्लिमेंट भी करें.

हर जगह किस करें
किस करना कामुक और आनंददायक अहसास है, इसलिए इसे सिर्फ होंठ और चेहरे तक ही सीमित क्यों रखना? अपनी पार्टनर की बॉडी के हर पार्ट पर किस करें, सिर से लेकर पैर तक और फिर देखें उनके शरीर में होने वाली उत्तेजना को.

प्यार से गले लगाएं (cuddling)
जिस तरह सेक्शुअल ऐक्ट की शुरुआत फोरप्ले से होनी चाहिए उसी तरह ऐक्ट का अंत कडलिंग यानी पार्टनर को प्यार से बाहों में भरकर होना चाहिए, तभी आपका ऐक्ट कम्प्लीट माना जाएगा.

Back to top button