सुशील मोदी की बहू को लालू ने दिया बंद लिफाफा, बढ़ी राजनीतिक हलचल

पटना. डिप्टी सीएम सुशील मोदी के बेटे उत्कर्ष तथागत और यामिनी की शादी में लालू के बंद लिफाफे की बिहार के राजनीतिक गलियारे में बड़ी चर्चा हो रही है। आखिर लालू ने बिना दहेज की शादी में वर-वधू को बंद लिफाफा क्यों दिया? और लिफाफे में क्या था? इसका सही जवाब तो लालू यादव और सुशील मोदी ही दे पायेंगे। मीडिया के डार्लिंग हैं लालू…
– रविवार को संपन्न हुई डिप्टी सीएम सुशील मोदी के बेटे की शादी में वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए कई राज्यों के सीएम, राज्यपाल समेत कई केंद्रीय मंत्री पहुंचे थे।
– राजद प्रमुख लालू यादव भी शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। शादी संपन्न होने पर वर-वधू ने लालू के पैर छूकर जब उनसे आशीर्वाद लिया तो लालू ने वधू को एक लिफाफा दिया।
ये भी पढ़ें: नन बैंकिंग कंपनी के हाथों ठगे गए लोगों ने किया हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
कैमरे में बने रहने के लिए किया ऐसा: जेडीयू
– लालू की ओर से सुशील मोदी के बेटे की शादी में शगुन के बंद लिफाफे पर जदयू नेता ने कहा कि वे मीडिया के डार्लिंग हैं। कैमरे में बने रहने के लिए वे इस प्रकार की हरकत करते रहते हैं।
– जदयू नेता नीरज बबलू ने कहा कि लालू अभी भी अपनी पुरानी परंपरा का निर्वाह कर रहे हैं, जबकि सुशील मोदी की ओर से एक नई परंपरा की शुरुआत की गई है। लालू जी को भी इसे स्वीकार कर लेना चाहिए।
– भाजपा नेता नितिन नवीन ने कहा कि लालू को अलग चलने की आदत है। उन्होंने इस कारण ही ऐसा किया है।
– नवीन ने कहा कि सुशील मोदी ने जो निमंत्रण भेजा था उसमें साफ लिखा था कि कृपया कोई उपहार न लाएं। लालू ने मीडिया में बने रहने के लिए वर वधू को लिफाफा दिया।
– राजद नेता सह राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने इस पर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण से मुझे अलग रखिए। शादी पर कोई राजनीति सही नहीं है।





