सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर के साथ बलात्कार फिर हत्या : नारायण राणे

मुंबई.
वर्तमान में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की चर्चा पुरे देशभर
में हो रही है. पिछले कुछ दिनों से इस मामले की जांच को लेकर
आरोप-प्रत्यारोपों का दौर चल रहा है. इस बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री
नारायण राणे ने सुशांत की असिस्टेंट मैनेजर की आत्महत्या को लेकर बड़ा दावा
किया है. उन्होंने कहा कि, “सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान ने
आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसका बलात्कार करके हत्या की गई है. लेकिन जांच
में किसीको बचाने का प्रयास किया जा रहा है.”

राणे ने कहा, “सुशांत के मैनेजर की हत्या की गई और सुशांत सिंह की भी आत्महत्या नहीं, हत्या ही है.

राणे को मिली
जानकारी के अनुसार राणे कहा कि, “दिशा के पोस्टमार्टम के मुताबिक दिशा ने
भी आत्महत्या नहीं की, उसकी भी हत्या हुई है. दिशा के साथ बलात्कार करके
उसकी हत्या की गई है. उसके गुप्तांग पर घाव पाए गए हैं और ऐसे घाव ऊपर से
गिरने से नहीं होते. इसलिए सत्य जल्द ही बाहर आएगा”

भाजपा नेता ने
कहा,  सुशांत मामले में रिया चक्रवर्ती पिछले तीन-चार दिन से गायब हो गई
है. उसे खोज कर सुशांत की आत्महत्या या हत्या इसकी जानकारी लेना आवश्यक है.
साथ ही उन्होंने कहा, दिशा ने इमारत से कूदकर जान दी थी. जिसके बाद उसे
भगवती अस्पताल ले जाया गया. 8 तारीख को दिशा ने आत्महत्या की और 11 तारीख
को पोस्टमार्टम किया. जिसके बाद पुलिस ने इसके बारे अधिक जानकारी क्यों
नहीं ली?

Back to top button