सुशांत सिंह मामले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, रिया चक्रवर्ती का नाम भी शामिल

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले की जांच में जुटी सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है। एफआईआर में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती का भी नाम शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 420, 406 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की है। सीबीआई की एफआईआर में रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अन्य के नाम हैं।

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर आपराधिक साजिश, सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप हैं। बता दें कि रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह पटना में एक FIR दर्ज कराई थी। केके सिंह ने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

Back to top button