बड़ी खबर: सीएम योगी के साथ हुआ कुछ ऐसा, वजह ऐसी की रौंगटे खड़े कर दे

यूपी के सीएम के खिलाफ एक आदिवासी महिला ने केस दर्ज कराया है। असम की इस महिला ने यूपी के सीएम पर आरोप लगाया है कि सीएम ने उसकी एक न्यूड फोटो को सोशल मीडिया में शेयर किया है।सीएम योगी के साथ हुआ कुछ ऐसा, वजह ऐसी की

इसके लिए महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। लक्ष्मी ओरंग नाम की इस आदिवासी महिला ने आईपीसी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत सब डिवीजिनल न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में शिकायत दायर की।

महिला के मुताबिक, 24 नवंबर 2007 को गुवाहाटी के बेलटोला में अखिल असम आदिसवासी छात्र संघ के आंदोलन के दौरान ली गई उसकी न्यूड फोटो को योगी आदित्यनाथ ने 13 जून को अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट किया था। इसके अलावा महिला ने सांसद राम प्रसाद सरमा के खिलाफ इस फोटो शेयर को करने को लेकर केस दर्ज कराया।

इससे पहले भी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कई केस दर्ज हुए हैं। उन पर धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच सद्भाव बिगाड़ने के मामले में आईपीसी की धारा 153ए के तहत दो मामले दर्ज किए गए थे। आईपीसी की धारा 295 के तहत भी दो मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़े: कतर में फंसे हैं 7 लाख भारतीय, बड़े ‘एयरलिफ्ट’ की तैयारी में बीजेपी सरकार

इसके साथ ही सीएम योगी के खिलाफ आईपीसी की धारा 506, धारा 307, धारा 147, धारा 336, धारा 149, धारा 504 के तहत भी कई केस दर्ज हैं। सभी मामले लोकसभा चुनाव 2014 में दिए गए उनके हलफनामें में दर्ज हैं। हालांकि कितने मामले इनमें से खत्म हुए या बंद हुए। यह जानकारी अभी उपलब्ध नहीं हो पाई है।

Back to top button