सीएम योगी के ऑफिस के सामने दो महिलाओं ने खुद को जिंदा जलाया, एक गंभीर

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में सीएम कार्यालय लोकभवन के सामने दो महिलाओं ने आत्मदाह कर लिया। इनमें से एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
खबरों के मुताबिक, इन दोनों के नाम गुडिया और सोफिया हैं। बताया जा रहा है कि दोनों जमीन संबंधी विवाद के कारण काफी परेशानी में थीं। दोनों अपनी मांगों को लेकर अमेठी से लखनऊ लोकभवन के सामने पहुंची थीं।





