सिर्फ इन 5 प्रोडक्ट्स से पाएं वेकेशन ग्लो

छुट्टियों पर नई जगह घूमने की एक्साइटमेंट के साथ फोटोज में नेचुरली ग्लोइंग और फ्रेश दिखने की टेंशन भी रहती है। अक्सर हम सोचते हैं कि खूबसूरत दिखने के लिए ढेर सारे मेकअप की जरूरत होगी, लेकिन हकीकत कुछ और ही है।

दरअसल, ग्लोइंग और खूबसूरत दिखने के लिए आपको न तो बहुत सारे मेकअप की जरूरत है और न ही हजारो स्किन केयर प्रोडक्ट्स की। बस शरीर के कुछ खास हिस्सों पर ध्यान देकर ही आप वेकेशन पर बिल्कुल पिक्चर परफेक्ट लुक पा सकती हैं।

क्या है स्मार्ट ग्लो का फॉर्मूला?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, चेहरे के साथ-साथ शरीर के उन हिस्सों पर फोकस करें जहां रोशनी सबसे पहले पड़ती है, जैसे आपकी कॉलरबोन, कंधे और हाथ। इन हिस्सों पर हल्का ग्लो ऑयल या बाम लगाने से एक नेचरल गोल्डन शाइन आती है, जो तस्वीरों में भी बहुत खूबसूरती से उभरकर आता है।

स्क्रब और मॉइश्चराइजर से करें स्किन प्रेप
ग्लो पाने के लिए स्किन का साफ और हाइड्रेटेड होना सबसे जरूरी शर्ते हैं।

महीने में 1-2 बार स्क्रब- डल स्किन पर कोई भी प्रोडक्ट टिकता नहीं है। इसलिए महीने में एक या दो बार ग्लाइकोलिक एसिड जैसे एक्सफोलिएंट या स्क्रब का इस्तेमाल करें, ताकि डेड स्किन हट जाए।
रोजाना मॉइश्चराइजर- नहाने के बाद पूरे शरीर पर मॉइश्चराइजर लगाएं। हाइड्रेटेड स्किन पर ही कोई भी ग्लो नेचुरल दिखता है।

बिना मेकअप के फ्रेश लुक
आजकल SPF मिस्ट का इस्तेमाल सिर्फ सनस्क्रीन के तौर पर ही नहीं, बल्कि इंस्टेंट ग्लो के लिए भी किया जा रहा है। यह बहुत हल्का होता है और त्वचा को तुरंत एक हल्की चमक देता है। जो लोग हैवी मेकअप से बचना चाहते हैं, उनके लिए यह अपनी स्किन को फ्रेश दिखाने का सबसे आसान तरीका है।

पूरे शरीर को बनाएं मेकअप जोन
अक्सर हम सिर्फ चेहरे पर ध्यान देते हैं, जिससे चेहरा और शरीर का बाकी हिस्सा अलग-अलग रंग का दिखने लगता है। लुक को एक जैसा बनाए रखने के लिए फाउंडेशन या ग्लो सीरम को गर्दन, हाथों और कंधों पर भी लगाएं। खासकर वेकेशन या पार्टी के दौरान, जब आप स्लीवलेस कपड़े पहनते हैं, तो शरीर के खुले हुए हिस्से भी मेकअप जोन का हिस्सा होने चाहिए।

वेकेशन ग्लो के लिए 5 जरूरी प्रोडक्ट्स
ग्लो ऑयल- इसे बाहर जाने से ठीक पहले कंधों और हाथों पर लगाएं। इससे इन हिस्सों पर नेचुरल ग्लो दिखेगा।
हाईलाइटर- इसे उंगली से हल्का टैप करके कॉलरबोन और गालों के ऊपरी हिस्से पर लगाएं। यह शाम की पार्टियों के लिए बेहतरीन है।
बॉडी मिस्ट- इसे सीधे हाथ-पैर और गर्दन पर स्प्रे करें। यह सुरक्षा के साथ-साथ चमक भी देता है। धूप में रहने पर हर 3-4 घंटे में इसे दोबारा लगाएं।
बॉडी स्क्रब- हफ्ते में एक या दो बार नहाते समय इसका इस्तेमाल करें। यह आपके ग्लो का बेस तैयार करता है।
मॉइश्चराइजर- इसे रोज इस्तेमाल करें, ताकि त्वचा की नमी बरकरार रहे और वह अंदर से हेल्दी रहे।

Back to top button