जालंधर. श्रीकृष्णजन्माष्टमी पर विभिन्न मंदिरों में ही नहीं, शहरवासियों ने अपने घरों में भी बाल-गोपाल के झूले सजाकर भोग लगाया। कहीं, नंदलाल को माखन-मिश्री खिलाई गई तो कहीं मिष्ठान अर्पित कर आशीष लिया। सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में दो दिन करीब एक लाख लोगों ने जन्माष्टमी मनाई।
स्वामी अक्षरधाम मंदिर गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू सूर्या एंक्लेव में दिल्ली आए ज्ञानमंगल स्वामी अन्य ने सत्संग कर भक्तों को कृतार्थ किया। बावा लाल द्वारा मंदिर, दिलबाग नगर, श्री गीता मंदिर समेत सिटी के सभी बड़े मंदिरों में देर रात विशेष आरती की गई।