सांसद को ब्लैकमेल करने वाली महिला की हुई पहचान, तलाश में जुटी पुलिस…

सांसद से उगाही करने की आरोपी महिला की पहचान हो गई है। महिला पेशे से वकील बताई जा रही है। वहीं दिल्ली पुलिस सोमवार को उसकी तलाश में इंदिरापुरम पहुंची। लेकिन आरोपी महिला मौके पर नहीं मिली। फिलहाल पुलिस की तलाश जारी है।

इस मामले में सीओ इंदिरापुरम अनिल कुमार ने बताया कि महिला ने थाने में कोई शिकायत नहीं दी है। सोमवार दोपहर दिल्ली पुलिस की टीम महिला से पूछताछ करने करने के लिए इंदिरापुरम पहुंची थी।
उन्होंने बताया कि महिला ने करीब एक महीने पहले इंदिरापुरम एसएचओ से शिकायत की थी कि गुजरात के एक सांसद ने उसके साथ रेप किया है। महिला का आरोप था कि उसके पास विडियो भी है। हालांकि, महिला ने पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी थी।
ये है मामला
लोकसभा के एक सांसद ने एक ‘हाई प्रोफाइल’ महिला पर हनीट्रैप करने का आरोप लगाया है। इस मामले में सांसद ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की है। सांसद ने आरोप लगाया है कि महिला ने उसे अपने घर बुलाकर नशीली चीज पिलाई और फिर आपत्तिजनक स्थिति में उनकी तस्वीरें खींच ली और वीडियो भी बनाया। अब उन्हें इसके लिए ब्लैकमेल कर 5 करोड़ रुपये मांगे जा रहे हैं।
सांसद का नाम केसी पटेल बताया जा रहा है। वे बलसाड़ से भाजपा के सांसद हैं। इस मामले पर सफाई देते हुउ उन्होंने कहा कि उनके ऊपर लगे सभी आरोप झूठे हैं और वो इस मामले की जांच के लिए पुलिस की मदद करेंगे।
यह भी पढ़े: सीएम योगी- हम लगें हैं, पांच साल में 70 लाख युवाओं को …
मामले में दिल्ली पुलिस के विशेष कमिश्नर मुकेश मीणा ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही इस सिलसिले में कुछ लोगों को गिरफ्तार करेगी।
अपनी शिकायत में सांसद ने दावा किया है कि आरोपी महिला ने उनसे कुछ मदद मांगी थी और फिर गाजियाबाद स्थित अपने घर पर चलने को कहा था। वहां पहुंचने पर महिला ने कथित तौर पर उन्हें सॉफ्ट ड्रिंक दिया, जिसमें नशीली दवा मिली थी। सांसद का आरोप है कि दवा के असर से वह बेहोश हो गए। होश में आने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि उन्हें फंसाया गया है।
सांसद की शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने तत्काल इस मामले में केस दर्ज किए जाने का निर्देश दिया। पुलिस ने इस मामले में धारा 384 (जबरन वसूली) के अंतर्गत एक FIR भी दर्ज की है। इस केस की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने एक विशेष टीम का भी गठन किया है। जरूरत पड़ने पर यह केस क्राइम ब्रांच या फिर स्पेशल सेल को दिया जा सकता है।
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी महिला कथित तौर पर ब्लैकमेलिंग का धंधा करती है और इस काम में उसके कई सहयोगी भी हैं। जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गैंग के सदस्य अपने इरादों को अंजाम देने के लिए वह मदद मांगने के बहाने से सांसदों से संपर्क करती है
यह भी पढ़े: घर पहुंचा शहीद जवानों का शव, बेटी ने कहा- चाहिए एक के बदले 50 सिर
और फिर बातचीत कर उनके साथ पहचान बना लेती है। फिर उन्हें घर बुला कुछ नशीला पदार्थ मिला चाय या ड्रिंक देती है और फिर बेहोशी की हालत में सांसद की आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लेती है।
इन तस्वीरों और वीडियो के जरिए वे पैसों या नौकरी की मांग करती है। सांसद के इनकार करने पर आरोपी महिला बलात्कार का झूठा केस करने की भी धमकी देती है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी महिला ने पिछले साल भी एक सांसद के खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया था।





