सांसद का आगमन 30 को, बाटेंगे गरीबों को कम्बल

सुलतानपुर,28 अक्टूबर (UjjawalPrabhat.Com)। भाजपा के राष्ट्रीय नेता व सुलतानपुर सांसद वरूण गांधी जी मंगलवार 30 अक्टूबर को एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचेंगे। सांसद वरुण गांधी शहर के तिकोनिया पार्क में 11ः30 बजे आयोजित आधुनिक भारत के शिल्पी लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 143वीं जयंती की पूर्व संध्या व दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में दो हजार गरीबों को कंबल वितरण करेंगे। साथ ही पार्टी के वरिष्ठजनों व पदाधिकारीयों से मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। सांसद कार्यक्रम को लेकर सांसद कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कार्यक्रम स्थल तिकोनिया पार्क में स्थलीय निरीक्षण कर पूर्व जिला अध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी, सांसद सचिव नसीब सिंह, जिला उपाध्यक्ष व जौनपुर लोकसभा के प्रभारी सुशील त्रिपाठी, पूर्व जिला महामंत्री श्याम बहादुर पांडे, सांसद प्रतिनिधि संदीप मिश्र, सांसद पीआरओ दयाराम अटल, प्रदीप यादव भाजपा, मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी, अजय विक्रम सिंह, रामकेश यादव आदि जोर-शोर से व्यवस्थाओं में लगे हुए है।
रिपोर्ट- आफताब आलम

Back to top button