सलमान खान और शत्रुघ्न सिन्हा ने ‘रेप’ किया – पूजा

मुंबई। मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस पूजा मिश्रा और विवादों का तो जैसे चोली दामन का साथ है। एक खत्म नहीं होता कि दूसरा आ जाता है। अब एक बार फिर पूजा ने नए विवाद को जन्म दे दिया है। पूजा मिश्रा ने बॉलीवुड के एक्टर सलमान खान और शत्रुघ्न सिन्हा पर गंभीर आरोप लगाये है। उन्होंने कहा कि सलमान, शत्रुघ्न सिन्हा समेत छह लोगों ने उनके साथ रेप किया है।
पूजा मिश्रा ने देर रात पुलिस को फोन किया
पूजा ने दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके के एक हॉटेल में ठहरी हुई है। पूजा ने शनिवार देर रात पुलिस को कॉल कर खुद के साथ सलमान खान, शत्रुघ्न सिन्हा समेत लगभग छह लोगों पर रेप करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पालम थाना पुलिस टीम होटल पहुंची और पूजा मिश्रा के कमरे को खुलवाया जो की अंदर से बंद था।
पुलिस को दी लिखित शिकायत
न्यूज मंथन वेबसाइट की खबर के अनुसार पुलिस के पहुंचने पर पूजा ने कमरे का दरवाजा खोला। जिसके बाद महिला पुलिस पूजा को थाने ले आई। जहां पूजा मिश्रा कई घंटों तक पुलिस के साथ चकल्लस करती रही। हालांकि, पूजा मिश्रा के रिकॉर्ड को देखते हुए पालम थाना पुलिस ने भी पूजा की लिखित शिकायत स्वीकार कर ली है। पुलिस जांच के बाद ही इस मामले पर कुछ कार्रवाई करेगी। साथ ही पालम थाना पुलिस ने पूजा मिश्रा की काउंसलिंग के लिए महिला आयोग और स्थानीय एनजीओ की मदद मांगी है।
इससे पहले भी इस तरह के ड्रामे करती रही हैं पूजा
ये कोई पहला मामला नहीं है जब पूजा ने किसी पर ऐसे आरोप लगाए हैं। पूजा को कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कहना गलत नहीं होगा। लोग विवादों से दूर भागते हैं लेकिन पूजा खुद जानबूझकर उसे इंवाइट करती हैं। कभी बिना किसी बात के होटल के मैनेज़र को मारने लगती हैं तो कभी पड़ोसियों से गाली गलौज करती हैं।
इससे पहले पूजा ने शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी और बेटी सोनाक्षी पर भी इसी तरह का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं हाल ही में बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकीं पूजा मिश्रा ने ने बाम्बे हाईकोर्ट में सनी लियोनी के खिलाफ मानहानी का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में पूजा ने सनी से 100 करोड़ रुपए की मांग की थी।
- पूरी दुनिया . कॉम से साभार





