संसद में झूठ नहीं टिकता, इसलिए विपक्ष नही टिकता: पीएम मोदी

संसद में झूठ नहीं टिकता, इसलिए विपक्ष नही टिकता: पीएम मोदीगुजरात। पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात दौरे पर हैं। उन्होंने बनासकांठा में एक डेयरी प्लांट का उद्घाटन करते हुए एक रैली को संबोधित किया। नोटबंदी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने किया, 8 नवंबर से पहले कोई छोटे नोटों को पूछता नहीं था। हर कोई 500-1000 के बड़े नोटों की बात करता था। मैंने गरीब की ताकत बढ़ाने के लिए ये काम किया है।

बनासकांठा में डेयरी प्लांट का उद्घाटन करते हुए रैली को संबोधित कर रहे पीएम मोदी 

खुशखबरी: हो गया सबसे बड़ा ऐलान, सभी के खातों में 10-10 लाख भेजेगी मोदी सरकार

वहीं संसद में जारी हंगामे की स्थिति पर भी मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, संसद में झूठ नहीं टिकता, इसलिए विपक्ष चर्चा से भाग रहा है। सरकार ने हमेशा कहा है कि हम चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन लोकसभा में मुुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है, इसलिए मैं यहां रैली में बोल रहा हूं।

उन्होंने विपक्षी दलों से कहा, मेरा खुलकर विरोध कीजिए, आलोचना कीजिए, लेकिन लोगों को ऑनलाइन लेन-देन करने का प्रशिक्षण दीजिए। ठीक उसी तरह जिस तरह चुनाव के समय हम लोगों को वोट देने के लिए ट्रेंड करते हैं।

आजादी के नारों से गूंज उठा पाकिस्तान, हिल गए नवाज शरीफ

बकौल मोदी, मैं ईमानदार लोगों के साथ खड़ा हूं, इसलिए उन्हें मेरे खिलाफ भड़काया जा रहा है। इसके बावजूद लोगों ने नोटबंदी का स्वागत किया है।

मोदी ने हिंदी में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, मैं गुजराती नहीं बोल रहा हूं, ताकि पूरे देश को पता चले कि बनासकांठा में क्या हो रहा है।

बकौल मोदी, मैं आपके बीच प्रधानमंत्री नहीं, इसी धरती की संतान के रूप में आया हूं। एक वक्त था, जब कच्छ और बनासकांठा के लोग पलायन करते थे, क्योंकि यहां कामधंधा नहीं था, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

Back to top button