श्रेयस अय्यर और रिषभ पंत ने तोड़ा 20 साल का यह पुराना रिकॉर्ड

भारतीय वनडे टीम में नंबर चार पर खुद को स्थापित कर चुके बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापत्तनम में तेज-तर्रार पारी खेली। अपनी इस पारी में श्रेयस ने जमकर छक्के लगाए और रिषभ का खूब साथ निभाया। भारत के स्कोर को 387 तक पहुंचाने में श्रेयस के साथ रिषभ पंत की तेज पारी का भी जोरदार योगदान रहा। वहीं रिषभ ने इस मैच में वो कमाल कर दिया जो 20 साल पहले सचिन ने किया था। इसके अलावा इन दोनों बल्लेबाजों ने वनडे क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड भी बना डाला। 

रिषभ व श्रेयस ने तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड

भारत की तरफ से एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रिषभ पंत व श्रेयस अय्यर ने बना डाला। इन दोनों ने मिलकर भारतीय पारी की 47वें ओवर में कुल 31 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों ने सचिन तेंदुलकर व अजय जडेजा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन व जडेजा ने साल 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में एक ओवर में 28 रन बनाए थे। अब भारत की तरफ से वनडे में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रिषभ पंत व श्रेयस अय्यर बन गए हैं।

यह भी पढ़ें: शतको के मामले में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, साल 2019 में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Most runs off an over in ODIs (India)

31 – S Iyer/ R Pant v WI Vizag 2019

28 – S Tendulkar/ A Jadeja v NZ Hyderabad 1999

27 – Z Khan/ A Agarkar v Zim Jodhpur 2000

श्रेयस अय्यर ने की सचिन की बराबरी

भारतीय पारी के 47वें ओवर में रोस्टन चेज की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने कुल 28 रन बनाए। ये ओवर रोस्टन चेज ने फेंका था। ओवर की पहली गेंद नो बॉल थी और इस पर श्रेयस अय्यर ने दौड़कर बॉय का एक रन लिया और फिर क्रीज पर रिषभ पंत आ गए। दूसरी गेंद पर रिषभ ने एक रन लिए और अब स्ट्राइक श्रेयस के हाथों में थी।

इसके बाद उन्होंने गेयर बदला और चेज की दूसरी और तीसरी गेंद पर दो लगातार छक्के जड़े। फिर चौथी गेंद पर एक चौका जड़ा और पांचवी व छठी गेंद पर दो छक्के जड़ दिए। यानी श्रेयस ने कुल 28 रन इस ओवर में बना दिए। एक ओवर में वनडे में 28 रन बनाने का कमाल सचिन ने 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था। अब श्रेयस ने सचिन की बराबरी 20 साल के बाद कर ली।

रिषभ पंत व श्रेयस अय्यर की पारी

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में रिषभ व श्रेयस ने चौथे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की। रिषभ पंत ने इस मैच में 16 गेंदों पर तीन चौके व चार छक्कों की मदद से 39 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 243.75 का रहा। वहीं श्रेयस ने 32 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने भी तीन चौके व चार छक्के लगाए।

Back to top button