शैम्पू से लेकर कॉम्बिंग तक: कर्ली बालों के लिए बेस्ट है यह स्पेशल हेयर केयर गाइड

जिस तरह स्किन के टाइप होते हैं, उसी तरह बालों के भी टाइप होते हैं। इन्हीं में से एक टाइप है कर्ली हेयर यानी घुंघराले बाल जो एक अलग ही पर्सनैलिटी दे सकते हैं। बस जरूरी यह है कि घुंघराले बालों की केयर अच्छे से की जाए। जो लोग ऐसा सोचते हैं कि कर्ली हेयर को भी वैसे ही हेयर केयर की जरूरत होती है, जैसी नॉर्मल बालों को तो यह सबसे बड़ा मिथक है।
घुंघराले बालों की केयर के जरूरी नियम
घुंघराले बालों की देखभाल के लिए ऐसे कुछ जरूरी नियम हैं, जिन्हें गांठ बांध लेनी चाहिए:
सल्फेट को बिल्कुल ‘ना’
मार्केट में मिलने वाले ट्रेडिशनल शैंपू बालों से नेचुरल ऑयल खींच लेते हैं, जिससे वो बेजान लगने लगते हैं। इसी वजह से जरूरी है कि अगर आपके बाल कर्ली हैं तो ऐसा शैंपू चुने जिसमें सल्फेट शामिल न हो।
हाइड्रेशन जरूरी
घुंघराले बाल नेचुरली ड्राई होते हैं, इनकी स्पाइरल शेप की वजह से। इनमें नमी बनाए रखने और सही पोषण देने के लिए हमेशा डीप कंडीशनिंग की जरूरत पड़ती है। ऐसा न करने पर बाल ज्यादा फ्रीजी हो जाते हैं।
धोने से पहले ब्रश न करें
अक्सर बाल धोने से पहले उन्हें कंघी करना बाल ज्यादा टूटने की वजह बन सकता है। अगर बाल ज्यादा उलझे हुए हैं तो बालों को धोते समय कंडीशनर अप्लाई करें और हाथों से सुलझाने की कोशिश करें।
हेयर ऑयल
टाइट और किंकी कर्ल्स यानी टाइप 4 केटेगरी के बालों को ज्यादा मॉइस्चराइज करने की जरूरत होती है। इनके लिए नारियल तेल एक सस्ती लेकिन बेस्ट हेयर थेरेपी साबित हो सकती है।
रफ तौलिए के इस्तेमाल से बचें
रफ तौलिया से गीले बाल पोंछने से न सिर्फ उनका नेचुरल मॉइस्चर खत्म होता है, बल्कि ब्रेकेज की दिक्कत भी होती है। इनके लिए कॉटन की टॉवल या टी-शर्ट बेस्ट हैं।
नेचुरली सूखने दें
बालों को हेयर ड्राइयर से सुखाने के बजाय उन्हें नेचुरली सूखने दें ताकि वे अपनी शेप में आ पाएं। सोते समय इनकी शेप न बिगड़े, इसके लिए ढीला सा ऊपर की तरफ पाइनएप्पल बन बनाएं।
स्टाइलिंग से पहले केयर
कर्ली बालों को हीट स्टाइलिंग से वैसे तो हर समय बचना चाहिए, पर अगर फिर भी इन्हें स्टाइल करना चाहती हैं तो पहले लाइटवेट कर्ल क्रीम लगाएं और उसके बाद स्टाइलिंग टूल्स इस्तेमाल करें।





