शिव मंदिर पुजारी के सिर पर रॉड मारकर की हत्या, अंजाम देने वाला गिरफ्तार

  • अमलोह.गांव रामगढ़ के खेत में बने शिव मंदिर में वीरवार बाद दोपहर स्थानीय मंदिर के पुजारी की सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक रामगढ़ से खन्याण जाने वाली सड़क पर दाना मंडी के पास बने मंदिर में अजीत नाम का पुजारी काम करता था। वह हरियाणा का था। पिछले 20 दिनों से ही वह यहां आया था। इस मंदिर में पूजा पाठ करता था। मंदिर में अनुज कुमार नाम का श्रद्धालु, जो मंडी गोबिंदगढ़ का निवासी है, का आना जाना था।
    शिव मंदिर पुजारी के सिर पर रॉड मारकर की हत्या, अंजाम देने वाला गिरफ्तार
     
    वीरवार को अनुज कुमार माथा टेकने मंदिर आया था। जब यह दोनों कुछ खा रहे थे, तो दोनों में किसी बात को लेकर तकरार हो गई थी। जिस पर अनुज कुमार ने मंदिर में पड़ी लोहे की रॉड उठाकर मंदिर के पुजारी के सिर पर मार दी। जिसके चलते अजीत बेहोश हो गया। इस दौरान मंदिर में जब कुछ और आदमी माथा टेकने पहुंचे। उन्होंने पुजारी को खून से लथपथ देखा। तुरंत एंबुलेंस को बुलाया। जिसके बाद अजीत को सिविल अस्पताल अमलोह भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    ये भी पढ़े: अभी-अभी: स्टेशन के नाम रखने के प्रस्ताव पर राज्यसभा में नेताओं ने मचा दिया हड़कंप

    मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद अनुज कुमार बाइक पर भागने की कोशिश करने लगा। जब बाइक स्टार्ट हुई तो वह खेत की ओर भागा। वहां पर लोगों ने उसे पकड़ा और पुलिस को सौंपा। थाना अमलोह प्रमुख कुलजीत सिंह ने कहा कि अनुज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच शुरू कर दी है।

     
     
Back to top button