शाह के बाद अब देवभूमि में गरजेंगे PM मोदी और CM योगी, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

अमित शाह के बाद अब पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड आएंगे। भाजपा के नौ फरवरी को हल्द्वानी में होने वाले त्रिशक्ति सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आएंगे।शाह के बाद अब देवभूमि में गरजेंगे PM मोदी और CM योगी, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

सम्मेलन एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में होगा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने भाजपा के पदाधिकारियों के साथ शनिवार को एमबीपीजी कालेज मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

सम्मेलन में नैनीताल ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी और शक्ति केंद्र प्रभारियों सहित आठ हजार से अधिक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचेंगे। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, मुख्य नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया और लोनिवि के अधिशासी अभियंता एचएस रावत आदि ने सभास्थल का निरीक्षण किया।
 

वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के अनुसार, फरवरी के दूसरे सप्ताह में पीएम मोदी भी उत्तराखंड में कुमाऊं का दौरा करेंगे। कुमाऊं में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर व अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र हैं। वर्तमान में दोनों सीटों पर भाजपा के ही सांसद हैं। संभावना है कि 13-14 या 15 फरवरी को प्रधानमंत्री कुमाऊं में आएंगे। रुद्रपुर में विशाल सभा हो सकती है।
उनके साथ मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला, मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी विजय बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला महामंत्री चंदन बिष्ट, नगर अध्यक्ष विजय मनराल व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय दुम्का समेत कई पदाधिकारी भी मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान सभास्थल में मुख्य मंच का निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, साफ सफाई आदि पर चर्चा की गई। सिटी मजिस्ट्रेट उपाध्याय ने बताया कि पुलिस नौ फरवरी के लिए विशेष यातायात प्लान तैयार करने, सम्मेलन में पहुंचने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं जबकि नगर निगम को सभास्थल की साफ-सफाई और अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था कराने को कहा गया है।

उन्होंने बताया कि शीघ्र ही नौ फरवरी के लिए विशेष यातायात प्लान तैयार करा लिया जाएगा। यह भी तय हो जाएगा कि पहाड़ और तराई से आने वाले वाहन कहां पार्क होंगे।

Back to top button