शारीरिक से कमजोर होने के बावजूद MDH के मालिक धर्मपाल गुलाटी भाजपा मुख्यालय पहुंचे और सुषमा को दी श्रद्धांजलि

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के निधन के बाद दिल्ली में श्रद्धांजलि देनेएमडीएच (MDH) के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी (Mahashay Dharampal Gulati) भी पहुंचे। इस दौरान वह भावुक भी हो हुए।

मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए भाजपा मुख्यालय में रखा गया था। शारीरिक रूप से कमजोर होने के बावजूद एमडीएच के मालिक धर्मपाल गुलाटी पहुंचे और सुषमा को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान वह श्रद्धांजलि देते समय बिलख-बिलखकर रोने लगे। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने उन्हें किसी तरह शांत कराया।

बता दें कि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 67 साल की उम्र मंगलवार रात निधन हो गया। सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित लगभग सभी नेताओं ने शोक जताया। थोड़ी देर बाद सुषमा स्वराज का पूरे राजकीय सम्मान के साथ लोदी रोड स्थित शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा। भाजपा मुख्यालय से अब उनकी अंतिम यात्रा निकल रही है. इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को भाजपा मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।

बता दें कि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को मंगलवार रात तबीयत बिगड़ने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था।स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ा था।

Back to top button