शहीद पथ पर भीषण सड़क हादसा, बुरी तरह झुलसकर ड्राइवर की मौत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर आज एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां विभूतिखंड क्षेत्र में शहीद पथ पर एक ट्रेलर को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी में अचानक से आग भड़क उठी, जिसमें ड्राइवर की झुलसकर की मौत हो गई और कंडक्टर बुरी तरह से जख्मी हो गया है। दरअसल, जो ट्रक, ट्रेलर से टकराया था, उसमे सरसो का तेल भरा हुआ था, जोकि टक्कर के बाद सड़क पर पूरी तरह फैल गया है, जिससे अन्य गाड़ियों को यहां से गुजरने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।शहीद पथ पर भीषण सड़क हादसा, बुरी तरह झुलसकर ड्राइवर की मौत

जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर हाईवे पर चढ़ रहा था, किन्तु पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने अपनी गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया और टेलर से जा टकराया गया, ट्रक में सरसो का तेल भरा होने के कारण इसमे भीषण आग लग गई, जिसमे ड्राइवर की झुलसकर मृत्यु हो गई है। मृतक का नाम खालिद खान बताया जा रहा है, वे राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ तहसील का निवासी था। वहीं दूसरा व्यक्ति इस हादसे में बच गया है, उसका नाम नोमान खान और अलवर रामगढ़ का निवासी बताया जा रहा है। 

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले भी शहीद पथ पर बड़ा सड़क हादसा हुआ था, उस हादसे मे भी चलती गाड़ी में आग लग गई थी, जिसमे दो लोगों की मृत्यु हो गई थी। बता दें कि शहीद पथ फैजाबाद रोड से कानपुर रोड को जोड़ता है, इस रास्ते पर गाड़ियां काफी तेज रफ्तार से चलती हैं, जिसके कारण अक्सर यहां हादसे होते रहते हैं।

Back to top button