शर्मनाक… नवविवाहिता से की दोस्ती और फिर दोस्तों के सामने किया रेप

अपराध का एक मामला ग्वालियर से सामने आया है. इस मामले में शादी समारोह में हुई मुलाकात और दोस्ती के बाद युवक विवाहिता से मिलने आने लगा और वहीं वह उसके हर दिन के कामकाज में हेल्प करने लगा. उसके बाद एक दिन वह कोल्डड्रिंक लेकर आया और विवाहिता को पिला दिया लेकिन उस कोल्डड्रिंक को पीते ही विवाहिता बेहोश हो गई और आरोपी ने विवाहिता से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया.

बताया जा रहा है यह घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के गोविन्दपुरी इलाके की है और इस वारदात के बाद आरोपी पीडि़ता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा और उसे ब्लैकमेल कर आठ लाख रुपए ले लिए. वहीं इस मामले में आरोपी के पिता ने भी विवाहिता को धमकाकर उसका शोषण किया और अब आरोपी ने उसका वीडियो सोशल साइट पर वायरल कर दिया है.

इस मामले में अब पीडि़ता ने मामले की शिकायत डीजीपी सहित पुलिस अफसरों से की है और अब मामले की जांच जारी है. इस मामले में बात करते हुए सीएसपी विश्वविद्यालय मुनीष राजौरिया ने बताया कि ”शिवपुरी निवासी 26 वर्षीय महिला अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ गोविन्दपुरी में रहती है. दो साल पहले उसकी मुलाकात एक विवाह समारोह में सर्राफा विकास सोनी पुत्र देवेन्द्र सोनी से हुई थी. मुलाकात के बाद विकास सोनी उसके घर आने और जाने लगा और सामान लाने सहित अन्य मदद करने लगा.

एक दिन वह सामान लेकर आया तो अपने साथ एक कोल्डड्रिक लेकर आया. कोल्डड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गई और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया. इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा और उससे आठ लाख रुपए ब्लैकमेल कर ले लिए.” इस मामले में यह भी सामने आया है कि एक दिन आरोपी महिला को बाहर ले गया और अपने दोस्तों के सामने ही उसके साथ गलत काम किया, वहीं उसके दो दोस्तों ने उससे छेड़छाड़ की. उसके बाद आरोपी के पिता विवाहिता को अपने चौरई रोड स्थित फार्म हाउस ले गए और उसके साथ गलत काम किया.

Back to top button