शराब पीते पुलिस पदाधिकारी का वीडियो वायरल, दोनों पुलिस ऑफिसर सस्पेंड

पटना. बिहार में शराब पीने, इसकी खरीद बिक्री पर पूरी तरह से रोक है। लेकिन, ये रोक आम लोगों के लिए है। खास आज भी इसकी मजा ले रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो बिहार के सारण जिले का है। वीडियो में शादी की एक पार्टी में पुलिस वाले ही शराब पीते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सारण के एसपी ने दोनों पुलिस अधिकारी को सस्पेंड करते हुए पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है। क्या है मामला…
– बिहार के सारण जिले का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
-वीडियो में सारण जिले के एकमा थाने के दो पुलिस वाले शराब पीते नजर आ रहे हैं।
– ये वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है, इसमें ये साफ दिख रहा है कि शादी में दोनों पुलिस
अधिकारी आस पास में बैठकर शराब पी रहे हैं।
-इनकी पहचान एएसआइ परमानंद पासवान एवं कांस्टेबल विवेक कुमार के रुप में हुई है।
– वीडियो में दिख रहा है कि शादी में दोनों कर्मी बैठकर शराब पी रहे हैं।
– शराब पीने के बाद वे बेसुध होने लगते हैं और इनके आस पास में शराब की कई बोतलें पड़ी विखरी हुई थी।
– पुलिस पदाधिकारी के शराब पीकर सोने पर किसी ने इस वीडियो को बनाया है।
ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया के माध्यम से हर साल बचाए जा रहे है सैकड़ों वन्यजीव
पुलिस पदाधिकारी निलंबित
-सारण जिले के एसपी ने मामले की सूचना मिलते ही दोनों पुलिस पदाधिकारी को निलंबित कर दिया है।
-एसपी ने कहा कि पूरे मामले की जांच का आदेश दिया गया है।
-रिपोर्ट आने के बाद इस मामले पर कार्रवाई की जायेगी





