वीडियो कालिंग कर गंदा काम करता था युवक, हुआ गिरफ्तार…

अपराध का एक मामला छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से सामने आया है. इस मामले में शिक्षिका के साथ फेसबुक पर दोस्ती कर अश्लील हरकत करने और ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर हीरासत में ले लिया है. इस मामले में मिली खबरों के मुताबिक़ रायगढ़ जिले के कोसीर थाना के प्रभारी जेआर चौहान ने मंगलवार को यहां बताया कि ”बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में कार्यरत मनोज मिंज (27 वर्ष) को पुलिस ने एक शिक्षिका के साथ वीडियो कॉलिंग कर अश्लील हरकत करने और धमकी देकर ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.”

वहीं मिली खबरों के मुताबिक़ 29 वर्षीय शादीशुदा शिक्षिका ने इस महीने की एक तारीख को पुलिस में शिकायत दायर करवाई थी और शिक्षिका ने बताया था कि जून साल 2018 में फेसबुक के माध्यम से मनोज मिंज से उसका परिचय हुआ था और दोनों दोस्त बन गए थे. वहीं दोनों की दोस्ती होने के बाद रायपुर से लौटते समय बिलासपुर में ट्रेन में मनोज से उसकी मुलाकात हुई थी और इसी बीच मनोज ने उसका फोटो खिंचा और फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा.

वहीं आगे महिला टीचर ने पुलिस को बताया कि ”मनोज महिला से 20 हजार रुपये की मांग कर रहा है तथा वीडियो कॉलिंग कर अश्लील हरकत करता है. महिला ने जब उसका नंबर ब्लॉक किया तब उसने उसे दूसरे नंबरों से भी धमकाया है.” इस मामले में खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि ”महिला की शिकायत पर पुलिस ने मनोज के खिलाफ मामला दायर कर बीते सोमवार को मनोज को गिरफ्तार किया है.

Back to top button