विस्फोटक व टिफिन बम के साथ पकड़ा गया नक्सली…

किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली सत्येन्द्र दास उर्फ विधायक को वस्फिोटकों के साथ गिरफ्तार किया गया। सत्येन्द्र की गिरफ्तारी शनिवार की रात बाराचट्टी थाना क्षेत्र के महुगाइन गांव से हुई है।

विस्फोटक व टिफिन बम के साथ पकड़ा गया नक्सली

 

 

हार्डकोर नक्सली साल 2005 में हुए जहानाबाद जेल ब्रेक कांड में भी पकड़ाया था। पकड़ा गया नक्सली औरंगाबाद जिले का रहने वाला है।

दो दिन पहले बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सोनही-जमजोर के जंगल से एसएसबी ने छह किलो का आईईडी बरामद किया था। जांच में जुटी पुलिस को नक्सली संगठन द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम दिए जाने के इनपुट मिले।

इसकी जांच में जुटी पुलिस को हार्डकोर नक्सली सत्येन्द्र के महुगाइन में होने की सूचना मिली।

यह भी पढ़े:  चुनाव से पहले गुजरात के आदिवासियों को लुभाने में जुटी कांग्रेस

सूचना पर शनिवार की देर रात छापेमारी कर उसे धर दबोचा। पुलिस ने सत्येन्द्र के पास से 15 किलो का आईईडी (इन्प्रवाईजड एक्सप्लोसिव डिवाइस ), दो टिफिन बम, आठ डेटोनेटर तार बरामद किया है।

पकड़े गए नक्सली को गुप्त ठिकाने पर रखकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पुलिस के वरीय अधिकारी कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं।

Back to top button