विधानसभा चुनाव 2026: सीएम अब्दुल्ला बोले-दूर-दूर तक महसूस होंगे परिणाम के झटके

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इन चुनाव परिणाम के झटके दूर-दूर तक महसूस होंगे। 2029 के चुनाव तक इसका असर दिखेगा। उमर ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु का जिक्र करते हुए कहा, भारत में चुनाव हमेशा ही मायने रखते हैं। इनमें रुझान और परिणाम की तर्क संगत व्याख्या रहती है। ऐसे में वे अपने कार्यालय में विशेष माध्यम से चुनाव परिणाम पर नजर रख रहे हैं।
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के बाद सीएम सबसे ज्यादा ट्रोल हुए हैं। उमर ने मतगणना के बीच एक्स पर एक पोस्ट साझा की और इस पोस्ट से न केवल जम्मू-कश्मीर बल्कि पूरे देश के सियासी गलियारों में जबरदस्त बहस छिड़ गई। उमर की पोस्ट के शब्दों को पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों से जोड़कर देखा जा रहा है।
ममता बनर्जी से हैं उमर के अच्छे रिश्ते
उमर और ममता बनर्जी के बीच मजबूत रिश्ते हैं। बीते साल पहलगाम हमले के बाद बीते साल जुलाई में उमर ने पश्चिम बंगाल से ही देश भर के पर्यटकों को कश्मीर आने का बुलावा देने की शुरुआत की थी। उमर विपक्षी गठबंधन में बड़े चेहरे के तौर पर ममता बनर्जी का समर्थन करते रहे हैं।
ममता भी उमर के पूर्ण राज्य की मांग की समर्थक हैं। मतगणना से पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा किया था और एग्जिट पोल के गलत साबित होने की भविष्यवाणी की थी लेकिन चुनाव परिणाम सामने आने के बाद पार्टी नेताओं में निराशा नजर आई है। उमर की पोस्ट पर टिप्पणी करने वालों ने भी यह बात कही।





