वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पेशी के लिए आने पर सीजेएम कोर्ट से हुआ फरार….

वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपित रामचंद्र मौर्य शुक्रवार को पेशी के लिए आने पर सीजेएम कोर्ट से फरार हो गया। वह पुलिस अभिरक्षा में इसी मामले में अदालत में पेश होने के लिए आया था। लंबे समय से वह जिला कारागार में बंद था। पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में किसी तरह उसने एक पुलिस कर्मी की आंख में लाल मिर्च का पाउडर डाल दिया और मौके से फरार हो गया।
मामले की जानकारी होने के बाद आरोपित को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान बंदी के फरार होने की जानकारी होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा रहा मगर पब्लिक की सजगता से आरोपित के फरार होने के मंसूबे पर पानी फिर गया। पुलिस बंदी के खिलाफ अब अन्य मामले में भी अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है।





