लोहिया संस्थान की 5वीं मंजिल पर एक्यूट हेपेटाइटस के मरीज ने फांसी लगाकर किया सुसाइड…

राजधानी स्थित लोहिया संस्थान की 5वीं मंजिल पर एक्यूट हेपेटाइटस के मरीज ने मंगलवार सुबह करीब नौ बजे फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि बाथरूम में चादर के फंद के सहारे शव लटकता देख सफाई कर्मी दंग रह गया। वार्ड में भागता हुआ सूचना देने पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया।

मरीज ने बाथरूम में लगाई फांसी

मामला गोमती नगर स्थित लोहिया संस्थान का है। बताया जा रहा है कि गैस्ट्रोमेडिसिन विभाग में भर्ती महेश प्रताप सिंह (47) एक्यूट हेपेटाइटस से पीडि़त था। प्रवक्ता डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक, मरीज सुबह बाथरूम गया था। वहीं, काफी देर तक बाहर नहीं निकला। इसके बाद सफाई कर्मी जगन्नाथ ने बाथरूम गया तो चादर के सहारे महेश का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। बताया जा रहा है कि मृतक महेश की डिप्रेशन की दवा भी चल रही थी।

Back to top button