लूट की जांच करने सीतापुर पहुँची आईजी लक्ष्मी सिंह

सीतापुर : सीतापुर के महोली कोतवाली इलाके में दिनदहाड़े बाइक सवार पांच बदमाशों द्वारा व्यवसायी से की गई लूट के मामले में आईजी लखनऊ लक्ष्मी सिंह सीतापुर पहुंची। यहां उन्होंने पीड़ित से लूट के संबंध में जानकारी ली और मौका मुआयना कर जल्द खुलासा करने का आदेश दिया है।

सीतापुर के महोली में पीड़ित से जानकारी लेतीं आईजी लक्ष्मी सिंह
बता दे कि महोली के मास्टर काॅलोनी पश्चिमी निवासी राजन गुप्ता सोमवार की दोपहर बैंक से दो लाख रूपये लेकर अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने व्यवसायी से दो लाख रुपये लूट लिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी लक्ष्मी सिंह देर शाम महोली पहुँची। यहां उन्होंने सबसे पहले घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित से घटना के संबंध में जानकारी ली। साथ ही सीसीटीवी फुटेज व अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली। इसके बाद आइजी कोतवाली पहुँची और पुलिस अधिकारियों से अब तक सामने आए तथ्यों पर जानकारी हासिल की। आईजी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि घटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। मौके पर एएसपी उत्तरी डॉ. राजीव दीक्षित, सीओ सदर समेत तमाम लोग मौजूद रहे। उधर दूसरी ओर आईजी के आने की दस्तक मिलते ही सीतापुर शहर समेत तमाम थाना इलाकों में कड़ी चेकिंग भी शुरू की गई है।

Back to top button