लड़की ने बताया सऊदी में शेख उसके साथ करते थे ऐसा, स्टोरी सुनकर उड़ गये सभी के होश

पंजाब: यहां की एक लड़की रीना को एजेंटों ने मलेशिया में नौकरी दिलाने का झूठा वादा कर सऊदी अरब भेज दिया था। वहां एक शेख के चंगुल में फंसने के बाद वह किसी तरह भारत वापस लौट आई। अपने गांव बोदल कोटली पहुंचने पर उसने अपने साथ घटित पूरी दास्तां सुनाई।शेख करते हैं ऐसा सलूक…लड़की ने बताया सऊदी में शेख उसके साथ करते थे ऐसा, स्टोरी सुनकर उड़ गये सभी के होश

– रीना ने बताया कि एक साल पहले वह घर की आर्थिक स्थिति सुधारने और पति के इलाज के वास्ते पैसे कमाने के लिए विजिटर वीजा पर दुबई गई थी।

– वहां 5 घंटे रुकने के बाद दूसरे एजेंट ने दो साल के वीजा पर सऊदी अरब के शहर रियाद भिजवा दिया। उससे कहा गया कि एक शेख के घर काम करने पर उसे 1012 दिरहम (करीब 18 हजार रुपए) मिलेंगे।
– वहां पर जब एग्रीमेंट के मुताबिक सैलरी और फैसिलिटीज नहीं मिली तो उसने शेख से वापस भारत भेज देने को कहा।
– तब शेख ने उसे अपनी मां के पास भिजवा दिया। वहां उसकी पत्नी, बहनें और बेटा मुझसे गलत तरीके से पेश आते थे। उससे लगातार मारपीट की जाती थी।

ऐसे छूटी शेख की कैद से

– रीना ने बताया कि मैं भागकर पास के पुलिस स्टेशन गई, लेकिन पुलिस ने मेरी मालकिन को फोन कर बुला लिया और मुझे उसके हवाले कर दिया।
– फिर मुझे कमरे में कैद कर दिया गया। वे मुझसे सारा दिन काम करवाते और सिर्फ एक समय का खाना देते थे। मैंने जब उनसे भारत भेजने के बारे में कहा तो उन्होंने मुझसे ढाई लाख रुपए मांग लिए। – एक दिन उनका मोबाइल मेरे हाथ लगा। तब मैंने अपने पिता के घर के पास रहने वाले सोनू नामक युवक से बात की जो सऊदी अरब में ही काम करता है। उसने बताया कि तुम एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दो।
– सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया। जब मेरे रिलेटिव्स को इस वीडियो के बारे में पता चला तो उन्होंने भारत सरकार तक मेरी सूचना पहुंचाई। कुछ दिन बाद इमिग्रेशन के अफसर शेख के घर आए और मुझे छुड़ाकर घर भिजवाया।

ये भी पढ़ें: 30 करोड़ की कंपनी का मालिक है 17 साल का ये लड़का, इसके एक आइडिये ने मचाई धूम

– रीना ने अपनी मुक्ति के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और स्थानीय सांसद भगवंत मान को धन्यवाद दिया है।

Back to top button