लगातार ट्रोल होने के बाद भड़की Shreyas Iyer की बहन; आलोचकों को लिया आड़े हाथ

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्टा ने ट्रोलर्स पर उलटा पलटवार किया है। पंजाब किंग्स के आईपीएल 2026 की प्लेऑफ की रेस से महज एक अंक से चूक जाने के बाद उनकी सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग हुई।
ये सब उनके एक पुराने वीडियो की वजह से हुआ, जो कि उन्होंने केकेआर पर पंजाब किंग्स की जीत के बाद हल्के-फुल्के मजाकिया अंदाज में बनाया था, लेकिन पंजाब के सिर्फ एक अंक से प्लेऑफ से चूकने के बाद फैंस ने उसी वीडियो को दोबारा शेयर करना शुरू कर दिया और उन्हें टारगेट बनाया।
बढ़ती ट्रोलिंग के बीच श्रेष्टा ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर कर अपनी बात रखी। उन्होंने साफ कहा कि उस रील का मकसद सिर्फ मनोरंज और मजाक था, किसी खिलाड़ी या टीम का अपमान करना नहीं।
Shreyas Iyer की बहन ने ट्रोलर्स को लिया आड़े हाथ
दरअसल, आईपीएल से पंजाब किंग्स के बाहर होने के बाद टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर पर कुछ लोगों ने तरीके से पंजाब किंग्स के लिए “बदकिस्मती” लाने का आरोप लगाया है और इंटरनेट मीडिया पर कुछ लोग उन पर अभद्र टिप्पणी कर उन्हें परेशान कर रहे हैं।
इस पर श्रेष्ठा ने सोमवार को दो लंबे वीडियो पोस्ट किए, जिनमें उन्होंने ट्रोलर्स को आड़े हाथों लिया और कहा कि कुछ लोग मुझे और मेरे लोगों को परेशान कर रहे हैं… मैं हमेशा अपने भाई का जश्न मनाऊंगी।
श्रेष्टा ने साथ ही बताया कि ट्रोलिंग अब व्यक्तिगत हमलों में बदल चुकी है। लोग मेरे ऑफिस में फोन कर रहे हैं और मुझे मेरे सहयोगियों, छात्रों और परिवार को गालियां दे रहे हैं। अजीब समय पर कॉल करके परेशान किया जा रहा है। उन्होंने साथ ही कहा कि अगर आप मुझसे नफरत करना चाहते हैं तो कीजिए, लेकिन मेरे परिवार और मेरे साथ जुड़े लोगों को परेशान मत कीजिए। मेरा भाई जीते या हारे, मैं हमेशा उसका समर्थन करूंगी।
बता दें कि कई प्रशंसक पंजाब किंग्स और केकेआर मैच के बाद बनाए गए श्रेष्ठा के जश्न के वीडियो को फिर से पोस्ट कर रहे है। ये मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिसके चलते दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला था। तब श्रेष्ठा ने वीडियो में केकेआर के लिए कहा कि हम पंजाबियों का दिल बहुत बड़ा होता है, लो, हमने तुम्हे एक अंक दे दिया। हालांकि लीग चरण के अंत में स्थिति ऐसी बनी कि इसी एक अंक की कमी से पंजाब किंग्स टीम आईपीएल के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने से चूक गई।





