लखनऊ में भीषण आग से 500 झुग्गियां ख़ाक

fire_57062a42b5683एजेंसी/ लखनऊ : शनिवार को हजरतगंज के डालीबाग इलाके में विधायक निवास के सामने पुरानी फर्नीचर मंडी में आग लगने से अफरातफरी मच गई. इस अग्निकांड में सैकड़ों झोपडियां जल कर स्वाहा हो गई. इस मामले में दमकल विभाग की लापरवाही भी सामने आई है. इस भीषण आगजनी में लोगों के आशियाने और सामान पूरी तरह जल गया. आग से घबराए लोग वहां से भागते नजर आए. आग लगने के कारण का खुलासा नहीं हुआ है.

बताया यह भी जा रहा है कि झोपड़ियों में रखे सिलेंडर की वजह से यह हादसा हुआ. पाश इलाके में होने के बावजूद इस अग्निकांड की खबर पुलिस और दमकल विभाग को देर से मिली इससे दमकल की गाड़ियां घटना स्थल पर देर से पहुंची.

लोग खुद ही अपना सामान और जान बचाने के लिए जद्दोजहद करते रहे. लोगों ने खुद ही इलाका खाली कर दिया. इस आगजनी में किसी की जान तो नहीं गई लेकिन नुकसान ज्यादा हुआ है इसका खुलासा बाद में होगा.

Back to top button