लखनऊ में आज से शुरु हुई चार दिवसीय आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक, सैन्य चिकित्सा विशेषज्ञ होंगे शामिल

छावनी स्थित सेना के मध्य कमान मुख्यालय में भारत एवं म्यांमार की सह-अध्यक्षता में दो से पांच दिसंबर तक सैन्य चिकित्सा के लिए 10वें आसियान रक्षा मंत्रियों और विशेषज्ञों के कार्य समूह की बैठक होगी। 
इसका उद्देश्य आसियान देशों इंडोनेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर, मलयेशिया, फि लीपींस, म्यॉमार, वियतनाम, कंबोडिया एवं आसियान प्लस देशों अमेरिका, रूस, चीन, आस्ट्रेलिया, जापान एवं दक्षिण कोरिया के बीच युद्ध के दौरान मानवीय सहायता व आपदा राहत कार्यों में आपसी सहयोग व बेहतर तालमेल स्थापित करना है।
बैठक के तकनीकी पहलुओं का संचालन सुनिश्चित करने और विदेशी प्रतिनिधियों की मेजबानी के लिए सेना चिकित्सा कोर केंद्र को नामित किया गया है।





