रेसिपी: ऐसे बनाएं मखाने का रायता, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

खाने के साथ रायता भी हो तो खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. पूड़ी, पराठे के अलावा रायते को दाल चावल या खिचड़ी के साथ भी खाया जा सकता है. रायते कई प्रकार के होते हैं जिनमें से एक है मखाने का रायता. ये रायता काफी स्वादिष्ट है और हेल्दी भी. मखाना सेहत के काफी फायदेमंद होता है. आइए जानते हैं मखाने का रायता (Makhana Raita, Puffed lotus seeds) बनाने का तरीका ताकि स्वाद बन जाए लाजवाब

मखाने का रायता बनाने के लिए सामग्री:
दही – 2 कप
मखाने – 1 कप
पुदीना के पत्ते – 10-12
भूना जीरा पाउडर – ½ छोटी चम्मच
काला नमक – ½ छोटी चम्मच
हरी मिर्च – 1
नमक – स्वादानुसार





