रेसिपी: आज लंच में खाएं जायकेदार ब्रिंजल राइस, बनाना भी है आसान

हर दिन किचन में कुछ नया बनाने का शौक है तो ब्रिंजल राइस आपके लिए ही है. फटाफट तैयार हो जाने वाली ये रेसिपी खाने में स्वादिष्ट है लेकिन सेहत के साथ भी समझौता नहीं है. फाइबर से भरपूर ये रेसिपी किचन में उपलब्ध सामान्य चीजों से ही तैयार हो जाती है.रेसिपी: आज लंच में खाएं जायकेदार ब्रिंजल राइस, बनाना भी है आसान

सामग्री: 
आधा कप- भीगे हुए चावल
2 सामान्य आकार के बैंगन- (स्लाइस में कटे हुए)

2- इलाइची
2- लौंग
1- छोटा चम्मच हल्दी

2- छोटा चम्मच नमक
1 ताज़ा नींबू
आधा चम्मच- जीरा
कद्दूकस किया हुआ नारियल (एक बड़ा चम्मच)
एक बड़ा चम्मच- चना दाल (घंटाभर भीगी हुई)
1/2 चम्मच- मिर्च पाउडर
तड़के के लिए राई, हींग, थोड़ी तिल और करी पत्ते
बारीक कटा- धनिया पत्ता
कसूरी मेथी
तीन बड़े चम्मच घी

विधि:
सबसे पहले चावल को अच्छी तरह से धोकर इसमें घी डालकर लगभग 10 मिनट के लिए पका लें. इसमें नींबू निचोड़कर चावल को छानकर अलग रख लें. इसके बाद पैन को गर्म कर थोड़ा तेल डालें और उसमें जीरा, लौंग, राई,  हींग, लाल मिर्च भून लें. इन्हें अलग रख दें. अब उसी पैन में तिल और घिसा हुआ नारियल भूनिए. इन सारे भुने मसालों को मिक्‍सी में पीसकर बारीक पेस्‍ट तैयार कर लें. पैन में तेल डालकर इसमें करी पत्‍ते डालकर हल्का सा भूनें. इसी में भीगी हुई चना दाल डालकर हल्‍की आंच पर 2 मिनट के लिए भून लें. इसमें हल्‍दी और हींग डालिए. अब पैन में बैंगन की स्लाइस डालें और नमक डालकर हल्‍की आंच पर पकाएं. इसमें कसूरी मेथी और गरम मसाला मिलाकर लगभग 5 मिनट के लिए और पकाएं. अब इस मिश्रण में चावल मिलाकर और सभी मसाले मिलाकर लगभग 2 मिनट के लिए ढंककर पकाएं. ब्रिंजल राइस तैयार है, इसे लंच में खाया जा सकता है

Back to top button