रेलवे ट्रैक के पास रहस्यमय तरीके से लगी कार में लगी आग, ड्राइवर छोड़कर भागा

ग्वालियर. शनिवार को तड़के रेलवे लाइन के पास एक कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कार तेज लपटों में घिर गई और ड्राइवर वहां से गायब हो गया। बाद में फायर अमले ने आग को बुझाया। यह आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चला है। 
ये भी पढ़ें: अगर एलीफ खान के इस डांस को नहीं देखा तो आपकी ज़िन्दगी बेकार हैं, अभी देखें…
-शनिवार को सुबह खबर मिली कि एग्रीकल्चर कॉलेज के पास गार्टर वाली पुलिया एक कार में आग लगी है। फायर अमला इस आग को बुझाने पहुंच गया। कार पूरी तरह आग की लपटों में घिर चुकी थी।
-करीब 45 मिनट में आग को बुझाया गया। फायर अमले को कार के पास कोई ड्राइवर नहीं मिला। लोगों ने यही बताया कि पहले कार से धुंआ निकला और फिर आग की लपटें। कार चलाने वाला वहां से गायब हो गया।
-इस कार का नंबर MP07-CB-9303 है और यह आकाश वर्मा के नाम रजिस्टर्ड है। इसमें पता सेवानगर लिखा हुआ है। पुलिस और फायर विभाग इसकी जांच कर रहा है।





