रेत से भरे डंपर के सड़क पर धंसने के चलते बन गए ट्रैफिक जाम के हालात…

शहर के सनावद रोड पर आरटीओ कार्यालय के सामने रेत से भरा डंपर बीच सड़क पर धंस गया। शहरी क्षेत्र में सीवर और पेयजल पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसके चलते सड़कों की खुदाई की जा रही है। खुदाई के बाद सड़कों की ठीक तरह से मरम्मत नहीं होने से बारिश के दौरान वाहन उन स्थानों पर धंस रहे हैं। रोड पर फंसे डंपर को क्रेन की मदद से निकालने का प्रयास किया गया। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया।

Back to top button