राशिफल 8 दिसंबर: अपनी राशि के अनुसार, जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन …

मेष
प्रॉपर्टी का काम करने वालों को कोई अच्छा सौदा हाथ लगने की संभावना है । फिटनेस के लिए खान पान पर परहेज करने में आपको कोई खास मुश्किलों का सामना नहीं करना पङेगा । किसी के साथ दोस्ती प्यार में बदल जाने की संभावना है ।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन

वृष
योजना से बाहर का कोई काम करने के कारण बजट बिगङ सकता है । आप परिवार के किसी सदस्य के मनोदशा के साथ खेलकर मनमाना कदम उठा सकते हैं । जो लोग कुछ नया शुरु करने का सोच रहे हैं उन्हें कुछ कठिनाईयों का सामना करना पङ सकता है ।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : सुनहरा

मिथुन
किसी ऐसे व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं जो किसी विशिष्ट क्षेत्र में करियर बनाने की कोशिश कर रहा है । परिवारिक किसी मसले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लिया जाएगा ।किसी पार्टी पब या अन्य किसी समारोह में रोमांचक समय बिता सकते हैं ।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : हल्का नीला

कर्क
पेशेवर मोर्चे पर दिए गए किसी काम के प्रति आपका लगाव देखकर आपके बॉस प्रभावित हो सकते हैं । किसी के साथ प्रेम प्रसंग की शुरुआत हो सकती है ,जल्दबाजी करने से बचें । काम से लिया या छोटा सा अवकाश आपको बहुत तरोताजा करने वाला साबित हो सकता है ।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : लेमन

सिंह
किसी घरेलू समारोह से अनुपस्थित रहने के कारण समाजिक मोर्चे पर आपकी निंदा संभव है । प्रेम प्रसंग के मामले में आपको किसी कठिनाई का सामना करना पङ सकता है । मौसमी वजहों से बिमार पङने की संभावना है । ड्राईविंग में नए लोगों को सावधानी पूर्वक गाङी चलाना चाहिए ,असावधानी से समस्या हो सकती है ।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : नेवी ब्लू

कन्या
साक्षात्कार में शामिल होने वाले लोगों के लिए समसामयिक विषय की तैयारी कारगर साबित हो सकता है । आपको अपने प्रेम संबंध को और मजबूत करने की आवश्यकता महसूस हो सकती है । आपके स्वास्थ पर जंक फूड का तंक कायम रहने वाला है ।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन

तुला
किसी काम में आपकी सोच के अनुसार सफलता संभव है ,लेकिन इसके लिए और अधिक प्रयास की आवश्यकता होगी । समाजिक मोर्चे पर आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना संभव है ।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : सफेद

वृश्चिक
शैक्षणिक मोर्चे पर शानदार परिणाम आने के संकेत हैं । जहां पैसे का मामला हो वहां थोङी सावधानी के साथ कदम बढाने की जरुरत है । फिटनेस के लिए कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं । जीवन में प्यार संतोषजनक रुप से बना रहेगा ।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : सुनहरा

धनु
आज आपका पार्टनर अलग रोमांटिक मूड में हो सकता है ,उसका ख्याल रखते हुए आप कुछ खास आयोजन कर सकते हैं । समाजिक मोर्चे पर बहुप्रतिक्षित समारोह काफी रोमांचक साबित होने वाला है । ध्यान और योग के सहारे आप मानसिक तनाव से मुक्ति पा सकते हैं ।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : गहरा सलेटी

मकर
हाल में ही सर्जरी से गुजरे लोगों को डॉक्टर से संपर्क करना पङ सकता है । रोमांटिक मोर्चे पर किसी को प्रभावित करने का मौका मिलने की संभावना है । यदि आप किसी के सामने सही ढंग से अपनी योजना को रखने में सक्षम नहीं होंगे तो उसे अस्वीकार किया जा सकता है।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : चॉकलेट

कुंभ
मौसमी बदलाव को नजरअंदाज करना स्वास्थ पर भारी पङ सकता है । आज प्रेमी का मूड खराब रहने की संभावना है ,कारण जानने की ककोशिश कर सकते हैं ।संपत्ति विवाद कोर्ट तक जाने के संकेत हैं ।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : हरा

 

मीन
घर के सौहार्दपूर्ण माहौल के कारण आपको परिवार में रहते हुए भी कोई निजी संबंध की स्वतंत्रता का हनन नहीं कर सकता । नवविवाहित जोङे कहीं छुट्टियां मनाने जाने की योजना बना सकते हैं ।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : नीला

Back to top button