राशिफल 16 दिसंबर 2019 अपनी राशि के अनुसार जानिए कैसा होगा आज आपका दिन

मेष राशिफल— इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में कमी आएगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। नौकरी वाले जातकों के लिए इस समय थोडा संयम बरतने की जरूरत है। व्यवसाय के लिए यह समय सामान्य रहेगा। वैवाहिक जीवन में धीरे धीरे स्थिरता आएगी। इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं कहा जायेगा। अपने खर्चों पर काबू रखें और हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। किसी कार्य को करने में विलम्ब न करें। बेबजह किसी से उलझे नहीं अन्यथा आपको हानि उठाना पड़ सकता है। जातक इस समय दिशा भ्रमित दिखाई देगा।

वृषभ राशिफल—इस सप्ताह आमदनी के अच्छे आसार है। आँखों की परेशानी आपको व्यथित कर सकते है। व्यापार में निवेश के लिए यह समय उत्तम है। नौकरी में अड़चन आ सकती है। इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम कहा जा सकता है। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इजाफा करेगा। एकतरफा लगाव आपकी खुशियों को उजाड़ सकता है। किसी भी खर्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें।
मिथुन राशिफल—जातक की आमदनी अच्छी रहेगी किन्तु व्यय भी अधिक होने से धन नहीं बचेगा। व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले लोग अपने सहयोगियों से परेशान रहेंगे। वैवाहिक सम्बन्धो में थोडा सुधार संभव है। इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य माना जा सकता है। एक कार्य को पूरा करने के बाद ही दूसरा कार्य शुरू करें। साझे, सहयोग के कार्यों में लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में दान देने के आसार है। आशा के अनुरूप कार्य न होने से मन दुखी होगा। रूके हुए काम इस अवधि में पूरे हो सकते है। शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध कराएगा।
कर्क राशिफल— सप्ताह के शुरुआत में आपकी अर्थव्यवस्था मजबूत रहेगी। आप तन और दोनों तरफ से तंदुरस्त नजर आएंगे। व्यवसाय में परिवर्तन के संयोग बनेंगे। इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा कहा जायेगा। वाहन, मकान आदि खरीदने वाले लोगों की मुराद पूरी हो सकती है। रोजाना की आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। किसी महिला के सहयोग से कोई कार्य पूर्ण होगा। नैतिकता के प्रति मन आर्षित रहेगा। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। नौकरी करने वाले अपने सहकर्मियों से मैत्रीपूर्ण व्यवहार बनाये रखें। वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। प्रेम संबंधो में प्रगढता आएगी अपने साथी का विश्वास बनाएं रखें।
सिंह राशिफल— सप्ताह के प्रारम्भ में आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन समय के साथ गिरावट आ जायेगी। स्वास्थय में समस्या बनी रहेगी। खाने पर विशेष ध्यान दे। इस समय नया निवेश नुकसानदेह सिद्ध हो सकता है। इस राशि वालों के लिए अप्रैल का सप्ताह सामान्य नहीं रहेगा। इस समय गुरुजनों का सम्मान करें और आशीर्वाद अवश्य ले। मुमकिन है कि घर में आपको अपने बेपरवाह रवैये की वजह से आलोचना का सामना करना पड़े। किसी मामले में दखलनदाजी न करें। मानसिक शान्ति बहुत महत्वपूर्ण है इसके लिए आप किसी बागीचे, नदी के तट या मंदिर पर जा सकते हैं। नौकरी करने वाले लोग अपने सहयोगियों से परेशान रहेंगे। वैवाहिक जीवन में तनातनी का माहौल बना रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए यह समय उत्तम रहेगा।
कन्या राशिफल— आपको मेहनत से ही धन प्राप्त होगा।स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह संतोषजनक रहेगा। नौकरी प्राप्ति के अवसर उपलब्ध होंगे और नौकरी करने वाले लोगों के पदोन्नति के अवसर बनेंगे।व्यवसाय के लिए अच्छा समय है उधार देने से बचे। इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य माना जायेगा।आलस्य न करें वरना कोई कार्य अधूरा रह जायेगा। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दे। मित्रो से सम्बन्ध मधुर रखने की आवश्यकता है अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। मन का आलसपन छोड़ना होगा।नित-नये कार्यों के प्रति मन विचलित रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रारम्भ जीवन साथी के साथ थोड़ी कटुता रहेगी और मध्य तक ठीक हो जायेगा। प्रेम में यह खर्चे का समय है।
तुला राशिफल—पिता का सहयोग आपके जीवन में परिवर्तन लाएगा। यह सप्ताह आमदनी के लिहाज से अच्छा रहने वाला। मोटापे के रोगी इस समय ज्यादा ध्यान दें। इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम माना जा सकता है। धार्मिक अनुष्ठानों में मन लगेगा। यह सप्ताह वृश्चिक जातक के लिए कार्य के नए अवसर उपलब्ध करायेगा। छात्रों के लिए यह समय थोडा संघर्ष का रहेगा। व्यापार में अनिश्चितता का माहौल रहने वाला है। नौकरी का प्रयास सही दिशा में आगे बढ़ेगा। जीवनसाथी के भरपूर सहयोग से वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए समय थोडा मुश्किल भरा रहेगा।
वृश्चिक राशिफल— इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य ही रहेगा। यात्रा का प्रसंग बन रहा है। गहरे विचारों से किसी समस्या का हल निकलेगा। सप्ताह के प्रारम्भ में आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आप थकान महसूस कर सकते है। हर किसी पर विश्वास न करे। रिश्तेदारों से मैत्री पूर्ण सम्बन्ध बने रहेंगे। नजदीकी लोगों से सम्बन्धों में और मधुरता आयेगी। नौकरी करने वालो के लिए समय अच्छा है। व्यवसाय करने वाले थोडा समझदारी से कम ले। वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं रहेगा। प्रेम करने के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा।
धनु राशिफल— इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा माना जायेगा। सन्तान की ओर से शुभ समाचार मिलने के संकेत है। महिलाओं के माध्यम से धन की प्राप्ति होगी। स्वस्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा। रिश्तेदारी में खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी प्रतिभा आपको सफलता की ओर अग्रसर करेगा। यात्रा का अवसर इस समय आपको प्राप्त हो सकता है। व्यापार करने वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। नौकरी पाने की कोशिश करने वाले इस सप्ताह सफलता प्राप्त कर सकते है। वैवाहिक जीवन में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी।
मकर राशिफल—इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम कहा जा सकता। आर्थिक स्थिति के लिहाज से महिलाओं के माध्यम से धन की प्राप्ति होगी। स्वस्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा। अच्छे समय का इंतजार करें । ससुराल पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा। मित्रो से सम्बन्ध बनाये रखें। यह समय आपको पद प्रतिष्ठा दिलाएगा। कुछ नए लोगों से मुलाकात आपके जीवन में परिवर्तन लाएंगे। व्यापार करने वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। नौकरी पाने की कोशिश करने वाले इस सप्ताह सफलता प्राप्त कर सकते है। वैवाहिक जीवन में मन मुटाव के साथ सम्बन्धों में मधुरता आएगी।
कुम्भ राशिफल— भाषा का प्रयोग बड़ी सावधानी से करें। निजी सम्बन्धों की स्थिति में थोड़ी मजबूती आयेगी। रोजाना के कार्य करने में असमर्थता महसूस होगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा जिससे आपकी कुछ परेशानी कम होगी। सामाजिक कार्यों में उपलबिधयां प्राप्त होगी। आमदनी के लिहाज से समय ठीक ठाक है। व्यवसाय के लिए समय यह सप्ताह अच्छा नहीं रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को समय से खुद को परिवर्तन करना पड़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग न के बराबर रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है।
मीन राशिफल— नौकरी आपके दरवाजे पर दस्तक देकर चली जायेगी। व्यापार में हालात सामान्य रहेंगे। वैवाहिक संबंधो में सुधार की सम्भावना है। प्रणय संबंधो में कटुता रहेगी। संयम सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें वरना हानि हो सकती हैं। धन के लेन-देन में सावधानी अपेक्षित है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखे नहीं तो मुश्किल में पड़ सकते है। व्यावसायिक कार्यो में सक्रियता बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष कमजोर होगा। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है।





