रामपुर में खुला रिलायंस ट्रेंड्स का स्टोर

रैपर एंड म्यूजिक कंपोजर एबी रॉकस्टार ने किया उद्घाटन

रामपुर : देश के विशाल परिधानों की कंपनी रिलायन्स ट्रेंड्स ने शौकत अली रोड, रामपुर में अपना पहला ट्रेंड्स स्टोर खोला। इसका उद्धघाटन रैपर एंड म्यूजिक कंपोजर एबी रॉकस्टार ने दीप प्रज्वालित करके किया। वर्ष 2007 में रिलायन्स ट्रेंड्स द्वारा पहला स्टोर एम्बिएंस मॉल, गुडगाँव में खोला गया था और अब तक ट्रेंड्स द्वारा देश के 220 विभिन्न शहरों में 450 स्टोर खोले गए हैं। रिलायन्स ट्रेन्ड्स भारत में सर्वाधिक पसंद और खरीदारी किये जाने वाले स्टोर में से एक है, जो प्रतिदिन ढाई लाख से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है।

उद्घाटन के अवसर पर रैपर एंड म्यूजिक कंपोजर एबी रॉकस्टार ने कहा, मैं बहुत उत्साहित हूँ कि मुझे देश के इतने बड़े परिधानों के ब्रांड ट्रेन्ड्स ने अपने उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनाया। हमारे पवित्र शहर रामपुर में आधुनिक परिधानों का स्टोर खुलने से अब रामपुर निवासियों को भी फैशनेबुल और सुंदर कपड़े और एक्सेसरीज मुनासिफ दाम पर मिलेंगे। आज ट्रेंड्स स्टोर में मैंने देखा की परिधानों की अच्छी श्रेणी उपलब्ध है। यह बात भी मुझे खुशी दे रही है ​कि इस स्टोर में वह सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो किसी राष्ट्रीय स्तर के ब्रांड के स्टोर से की जाती है। मुझे आशा है कि रामपुर के निवासी अब यहाँ से अपने मनपसन्द कपडे उचित दामों में ले सकते हैं।

Back to top button