राजस्थान में रेप के आरोपी IAS बीबी मोहंती ने किया सरेंडर, 2 साल से थे फरार

जयपुर. रेप के आरोपी IAS बीबी मोहंती ने मंगलवार को सरेंडर कर दिया। 2014 में एक लड़की ने मोहंती के खिलाफ जयपुर में रेप केस दर्ज कराया था। इसके बाद से मोहंती फरार थे। पुलिस मेडिकल के बाद मोहंती से पूछताछ करेगी। लड़की का आरोप है कि मोहंती ने नौकरी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए थे।राजस्थान में रेप के आरोपी IAS बीबी मोहंती ने किया सरेंडर, 2 साल से थे फरार

सीनियर IAS हैं मोहंती

– मोहंती 1977 बैच के राजस्थान कैडर के IAS हैं। वो राजस्थान सरकार में कई अहम पदों पर रह चुके हैं।
– 2014 में एक लड़की ने मोहंती के खिलाफ महेश नगर थाने में रेप केस दर्ज कराया था। विक्टिम का आरोप था कि मोहंती ने उसे IAS बनाने और शादी करने का झांसा देकर 11 माह तक रेप किया। विक्टिम ने कहा कि मोहंती उसे एक फ्लैट में ले जाकर रेप करते थे।

ये भी पढ़ें: यूपी में फिल्मो को बढ़ावा देने के लिये योगी सरकार ने उठाया बड़ा ये कदम

विक्टिम ने कोर्ट में क्या कहा था?

– विक्टिम ने कोर्ट में दिए बयान में कहा था कि वो 17 फरवरी 2013 को मोहंती के घर नोट्स लेने गई थी। इस दौरान आरोपी ने उससे कहा कि वो जल्द ही राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी बनने वाले हैं। विक्टिम के मुताबिक- मोहंती ने उसे अच्छी सरकारी नौकरीदिलाने का भी झांसा दिया था।

Back to top button